←
CM Office, GoUP84,534 posts
CM Office, GoUP avatar

CM Office, GoUP

@CMOfficeUP

Official Twitter handle of Office of Hon. Chief Minister, Uttar Pradesh. माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

◷ Joined June 2014▧ 36,383 Photos and videos
Yogi Adityanath avatar
⟳ CM Office, GoUP retweeted
Yogi Adityanath@myogiadityanath·2h

प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि अन्नदाता की समृद्धि, युवाओं के लिए नए अवसर और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। लेकिन प्रकृति और समृद्धि के इस संबंध को वर्ष 2017 से पहले की सरकारें समझ नहीं सकीं। उत्तर प्रदेश में वन संपदा और औद्यानिकी की अपार संभावनाएं होने के बावजूद इन्हें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार और प्रदेश के विकास से जोड़ने की न स्पष्ट नीति थी, न दूरदृष्टि। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस उपेक्षित सामर्थ्य को पहचानकर पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त किया है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से 123 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित होने वाले प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन होगा। साथ ही, क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने वाली ₹792 करोड़ से अधिक की 55 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक संपदा जनसमृद्धि का आधार बने और हरियाली के साथ हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए।

Yogi Adityanath avatar
⟳ CM Office, GoUP retweeted
Yogi Adityanath@myogiadityanath·4h

शौचालय मात्र एक सुविधा नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और मानवीय गरिमा का आधार है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 'स्वच्छ भारत मिशन' ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के साथ माताओं-बहनों की गरिमा और सम्मान को भी नई प्रतिष्ठा दी है। आइए, 'विश्व शौचालय दिवस' पर स्वच्छता को संस्कार बनाएं और हर व्यक्ति के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प लें।

Yogi Adityanath avatar
⟳ CM Office, GoUP retweeted
Yogi Adityanath@myogiadityanath·4h

मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य शौर्य और अमर बलिदान केवल इतिहास की स्मृति नहीं, हर भारतीय के हृदय में प्रज्वलित स्वाभिमान की अमिट ज्योति है। उनका जीवन प्रत्येक बेटी को साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

Post attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·19h

मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर NSG कमांडोज ने मॉक ड्रिल के माध्यम से अदम्य साहस, सामरिक दक्षता और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन करते हुए आतंकियों को निष्क्रिय करने का सफल अभ्यास किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच यह संयुक्त प्रशिक्षण आतंकवाद और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में आपसी समन्वय और परिचालन क्षमता को और मजबूत करेगा। जय हिंद!

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·19h

सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर... ये भारत की नई रणनीति और ताकत का एहसास कराते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब हर आतंकी घटना का मुंहतोड़ जवाब देता है। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

1:19
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·19h

हमने महिला सुरक्षा और जनविश्वास को पुलिसिंग के केंद्र में रखा है। आज प्रदेश Lawless Land से Land of Law बन गया है। यूपी का लॉ एंड ऑर्डर एक मॉडल के रूप में आज अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

1:50
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·19h

आज उत्तर प्रदेश में रूल ऑफ लॉ है। इसे सुनिश्चित करने के लिए हमने यूपी पुलिस के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत किया है। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

3:01
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·19h

यूपी ATS ने अपनी समर्पित महिला कमांडो टीम को SPOT (Special Police Operations Team) का अभिन्न हिस्सा बनाया है। यह उस भारत की हुंकार है, जहां बेटियां अब किसी की मोहताज नहीं, अपितु दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाली साक्षात रणचंडी का स्वरूप हैं। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

2:31
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·19h

आज हम ऐसे दौर में हैं, जहां भारत ने अपनी सुरक्षा नीति की रेड लाइन स्वयं तय की है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत अब हर आतंकी घटना का मुंहतोड़ जवाब देता है। भारतीय सेना ने वर्ष 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हर नापाक प्रयास का करारा जवाब दिया है। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

Post attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·19h

अब कोई आतंकी या देशद्रोही डार्क वेब या क्रिप्टो वॉलेट के पीछे नहीं छिप सकता। SPOT कमांडोज का NSG, BSF और CISF के साथ 'अग्निपरीक्षा' जॉइंट काउंटर टेररिज्म ट्रेनिंग एक्सरसाइज और नेशनल जॉइंट काउंटर IED एक्सरसाइज जैसे संयुक्त अभ्यास हमारे कमांडोज को हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करते हैं। -मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

Post attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·20h

आज पूरे प्रदेश में एटीएस (ATS) की 21 फील्ड यूनिट्स तैनात हैं। वर्ष 2017 के बाद इंडो-नेपाल बॉर्डर, नक्सल प्रभावित जनपदों सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर सहित आस्था के प्रमुख केंद्रों अयोध्या, प्रयागराज, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, संभल, नोएडा, लखनऊ, लखीमपुर खीरी और झांसी में 10 नई फील्ड यूनिट्स स्थापित कर हमने सुरक्षा का एक अभेद्य किला तैयार किया है। -मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

Post attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·20h

पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी इकोनॉमी का दायरा लगभग तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश की इकोनॉमी ₹12 लाख करोड़ से बढ़कर ₹36 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। वहीं, प्रति व्यक्ति आय को भी लगभग तीन गुना बढ़ाने में हम सफल हुए हैं। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

Post attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·20h

आज पूरा देश यूपी पुलिस और एटीएस (ATS) के पराक्रम पर गर्व करता है। जब उत्तर प्रदेश एटीएस अपनी समर्पित महिला कमांडो टीम का गठन कर उन्हें SPOT का अभिन्न हिस्सा बनाती है, तो यह केवल एक ऑपरेशनल कदम नहीं, बल्कि उस भारत की हुंकार है, जहां बेटियां अब किसी की मोहताज नहीं, अपितु दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाली साक्षात रणचंडी का स्वरूप हैं। -मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

Post attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·20h

मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने शिष्टाचार भेंट की।

Post attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·20h

आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है-न अपराधियों को अभय, न आतंकियों को अवसर और न ही देश की सुरक्षा से कोई समझौता। -मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

Post attachment
CM Office, GoUP avatar
CM Office, GoUP@CMOfficeUP·20h

मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज 'News18 Rising Bharat Summit' के नॉर्थ एडिशन में 'Building an Enterprise Nation' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कभी बीमारू राज्य कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में विकसित उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post attachmentPost attachmentPost attachment