←
Chandra Shekhar Aazad13,409 posts
Chandra Shekhar Aazad avatar

Chandra Shekhar Aazad

@BhimArmyChief

Founder @BhimArmy_BEM, National President @AzadSamajParty, Member of Parliament - Nagina Loksabha Uttar Pradesh

◷ Joined February 2018▧ 3,497 Photos and videos
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·9h

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा न किसी की बी-टीम है और न किसी के इशारे पर राजनीति करता है। हमारी अपनी विचारधारा, अपना संघर्ष और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है। हमारा उद्देश्य बहुजन समाज के हक, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी दल की बी-टीम नहीं, बल्कि बहुजन समाज और महान जनता की टीम है। हमें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं। हमारा राजनीतिक भविष्य जनता तय करेगी, सत्ता में बैठे लोग नहीं। और हाँ, अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय आप बिजनौर से चुनाव लड़िए, आपका स्वागत है। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर अपनी बी-टीम के रूप में हैदराबाद के मौलाना और चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है...

2:23
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·12h

अर्धसैनिक बलों के जवानों को छुट्टी पर जाते समय एवं वापस ड्यूटी पर लौटते समय रेलवे में आरक्षण की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा। @mygovindia @RailMinIndia

Post attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·14h

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के हजारों अभ्यर्थी पिछले 47 दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। युवा फुटपाथों पर रात गुजारने और आर्थिक तंगी के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होना युवाओं के प्रति उसकी उदासीनता और संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है। अभ्यर्थियों का दावा है कि 41,424 पदों की भर्ती में अन्य नौकरियों में चयन होने के कारण लगभग 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। उनकी मांग है कि इन रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाए, ताकि मामूली अंकों से चयन से वंचित रह गए योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिल सके। इसी बीच होमगार्ड भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन में लगातार शामिल रहे 35 वर्षीय अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव द्वारा भर्ती प्रक्रिया की अनिश्चितता और लगातार निराशा के बीच आत्महत्या किए जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। @UPGovt जी से मांग है कि अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान लें, प्रतीक्षा सूची जारी करने के संबंध में शीघ्र निर्णय करें तथा स्मृति शेष अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें। हम विश्वास दिलाते है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं में NFS (Not Found Suitable) की व्यवस्था समाप्त की जाएगी और प्रत्येक भर्ती में प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, ताकि रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सके और युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित न होना पड़े। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #मिशन_2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #होमगार्ड_भर्ती #HomeGuard #HomeGuardRecruitment #HomeGuardWaitingList #UPHomeGuard

0:24
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·16h

रेजांगला युद्ध के वीर सपूतों को शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!

Post attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 17

इन त्रासदियों को अभी न जाने कितनी सदियों तक सहना है हौंसला रखिए, वे तुम्हें जीने नहीं देंगे, हम तुम्हें मरने नहीं देंगे! अपनी कविताओं के माध्यम से भारतीय सामाजिक व्यवस्था में सबसे निचले पायदान पर खड़ी जातियों की पीड़ा, दुर्दशा और उत्पीड़न पर निर्भीकता से सवाल उठाने वाले महान लेखक ओम प्रकाश वाल्मीकि जी के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।

Post attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 16

देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपना सब कुछ न्योछावर कर हँस्ते-हँस्ते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।

Post attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 16

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतारने कर वाली वीरांगना माता उदा देवी पासी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।

Post attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 15

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा। @mygovindia @MSJEGOI

Post attachmentPost attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 15

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव डंपर में बिना ताबूत के ले जाना बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्थिव शरीरों को उठाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें ढकने के लिए सफेद कपड़े का इंतजाम भी ग्रामीणों को स्वयं करना पड़ा। यह घटना पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। शहीदों के पार्थिव शरीरों और उनके परिवारों के सम्मान की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रशासन की है। इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शहीद बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी को विनम्र आदरांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Post attachmentPost attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 15

झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं। हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें। कामना है कि झारखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!

Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 15

क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।

Post attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 15

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल कौशल, अदम्य साहस और आखिरी गेंद तक हार न मानने के जज्बे का परिचय देते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। मैच के बेहद रोमांचक मोड़ पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना बनाए रखी। आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल की गई यह ऐतिहासिक जीत उनकी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। #MensU19AsiaCup

0:22
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 14

देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है। यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं। ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए। ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है। हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा। ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है। जय भीम! जय भारत! जय संविधान! @MORTHIndia @nitin_gadkari #SteeringChhodoAndolan #DriverUnion #DriverProtest

0:37
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 14

फसल का दाम सरकार के भरोसे, खाद के दामों के लिए कंपनियों के भरोसे और अपनी आजीविका के लिए संघर्ष के भरोसे! यही है भाजपा सरकार के ‘किसान कल्याण’ के दावों की असली तस्वीर। #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027

Post attachment
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 13

लगता है डबल इंजन वाली मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार ने स्कूलों का नहीं, सिर्फ आंकड़ों और विज्ञापनों का कायाकल्प किया है। कुर्सियों पर बैठी सत्ता के लिए भले ही सब कुछ बदल गया हो, लेकिन स्कूलों में बच्चे आज भी फर्श पर बैठकर अपना भविष्य संवारने को मजबूर हैं। हमारा संकल्प स्पष्ट है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। हमारी प्राथमिकता सरकारी स्कूलों को केवल रंगाई-पुताई और सरकारी आंकड़ों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना है, जहां गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी सम्मान के साथ पढ़ सके। शिक्षा किसी सरकार का प्रचार नहीं, हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार और उसके बेहतर भविष्य की बुनियाद है। #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027

17:05
Chandra Shekhar Aazad avatar
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·Nov 13

असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रंगाजन (कोहोरा रेंज) इलाके में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 23 लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और पीड़ादायक है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। @CMOfficeAssam से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।