
निर्भीक एवं नाज़ुक (Nirbhik & Nazuk) जागरूकता कार्यक्रम दिल्ली पुलिस, द्वारका जिला की ओर से राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर-2, नजफगढ़ में ‘निर्भीक एवं नाज़ुक’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे एवं बुरे स्पर्श तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज़ उठाने के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा की भावना को सशक्त बनाना है। #DPUpdates









