पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद द्वारा सुपौल जिले के वीरपुर स्थित मानसरोवर झील का विधिवत उद्घाटन किया गया।
मानसरोवर झील का विकास पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पहल प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण एवं उनके सुव्यवस्थित विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
लाल रबर या रबर फिग के नाम से जाना जाने वाला रबर ट्री (Ficus elastica)अपनी विशाल बनावट, घनी पत्तियों और हरियाली के लिए पहचाना जाता है। एक तरफ यह शोभाकारी वृक्ष के रूप में बगीचों और उद्यानों की सुंदरता बढ़ाता है, तो दूसरी ओर इसके तने से निकलने वाले लेटेक्स का उपयोग रबर उत्पादन में भी किया जाता है।
@mla_hayaghat@moefcc#Rubbertree#Ficuselastica#Natureawareness#Plantsfacts#GreenBihar
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद ने आज सहरसा में राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का विधिवत उद्घाटन किया।
यह पार्क स्थानीय बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन एवं अवकाश का एक बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा।
चीतल अपने भूरे शरीर पर बने सफेद धब्बों और लंबे सींगों से आसानी से पहचाना जाता है। यह घास, पत्तियां और फल खाता है। अक्सर जंगलों, घास के मैदानों और जलस्रोतों के आसपास झुंड में नजर आता है।
आइए, जंगल में रहने वाले इस वन्यजीव के बारे में जानें और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक बनें।
@mla_hayaghat@moefcc#Cheetal#Axisaxis#Wildlifefacts#Natureawareness#Wildlifeconservation
माँ मुंडेश्वरी मंदिर, कैमूर, बिहार
कैमूर की पहाड़ियों पर विराजमान माँ मुंडेश्वरी मंदिर भारत की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल प्रतीक है। लगभग 1900 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर की अष्टकोणीय संरचना, अद्भुत शिल्पकला, प्राचीन मूर्तियां और सदियों पुरानी पूजा परंपराएं इसकी विशिष्ट पहचान हैं। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह पवित्र स्थल श्रद्धा, आस्था और भारतीय स्थापत्य कला के अद्भुत संगम को दर्शाता है।
@mla_hayaghat@moefcc#maamundeshwari#kaimurbihar#bihartourism#temple#biharexplore#IncredibleBihar
बिहार के पहाड़ों, जंगलों और प्राकृतिक परिवेश के बीच बसे कई धार्मिक स्थल अपनी अलग पहचान रखते हैं। कहीं पहाड़ी पर स्थित मंदिर है, तो कहीं चट्टानों और हरियाली के बीच प्राचीन आस्था के केंद्र।
चौरासन मंदिर, मां मुंडेश्वरी मंदिर, मां ताराचंडी मंदिर, महादेव खोह, गुप्ताधाम मंदिर और मां तुतला भवानी मंदिर... ये सभी स्थल बिहार की धार्मिक और प्राकृतिक विरासत की झलक पेश करते हैं।
आस्था के अरण्य में देखिए बिहार के इन प्रमुख धार्मिक स्थलों की खूबसूरत झलक।
@mla_hayaghat@moefcc#explorebihar#bihartourism#HiddenGems#incredibleindia#BiharTravel#SpiritualIndia
राजगीर जू सफारी प्रबंधन द्वारा पर्यटकों की सुविधा हेतु "बेबी स्ट्रोलर" (Baby Stroller) सेवा की शुरुआत।
पर्यटकों के भ्रमण अनुभव को सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से राजगीर जू सफारी प्रशासन ने 6 महीने से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए "बेबी स्ट्रोलर" (Baby Stroller) सेवा शुरू की है। वैध जू सफारी टिकट धारक अभिभावक बच्चे के साथ 50 रुपये शुल्क (अधिकतम 4 घंटे के लिए) तथा 500 रुपये की वापसी योग्य नकद सुरक्षा जमा राशि पर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। चिल्ड्रेन-डे 2026 के अवसर पर "बेबी स्ट्रोलर" की सुविधा को पर्यटकों के लिए प्रारम्भ किया गया है। श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी के द्वारा बताया गया है कि जू सफारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा में पर्यटकों की सुझाव को देखते हुये इस सुविधा को प्रारम्भ किया गया है। इसके साथ इंट्रेंस प्लाजा में 06 माह तक के बच्चों के लिए भी प्ले-पेन (Play Pen) की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
बाल दिवस पर राजगीर जू सफारी में "मिनी जू कीपर" कार्यक्रम का आयोजन, स्कूली बच्चों ने जानी वन्यजीवों की दुनिया।
बाल दिवस (Children's Day 2026) के विशेष अवसर पर राजगीर जू सफारी में स्कूली बच्चों के लिए "मिनी जू कीपर" (Mini Zoo Keeper) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 30 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों को जू सफारी का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें वन्यजीवों को करीब से देखने और उनके प्राकृतिक आवास को समझने का अवसर मिला। इसके पश्चात बच्चों ने वन्यजीव अस्पताल, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और नर्सरी का भी दौरा किया, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा उन्हें आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों, जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया और विभिन्न पौधों के संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बाल दिवस के अवसर पर सफारी बस में भी बच्चों के उत्साह हेतु सफारी गााईट के द्वारा क्विज का आयोजन किया गया हैं जिसमें उत्तर देने वाले सभी बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया है।
सफेद छाती जलमुर्गी (White-breasted Waterhen) अक्सर तालाबों, झीलों और दलदली इलाकों में दिखाई देती है। यह पानी के आसपास रहने वाले कीड़े-मकोड़े, घोंघे, छोटी मछलियां और जलीय पौधों की जड़ें खाती है। इसके गहरे रंग के शरीर और सफेद चेहरे व छाती के कारण इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।
अपने आसपास दिखने वाले ऐसे पक्षियों को पहचानें और उनके रहने की जगहों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
@mla_hayaghat@moefcc#WhiteBreastedWaterhen#SaveBirds#WetlandConservation#WildlifeConservation#Biodiversity
जंगल की जमीन पर छिपे कीड़ों को ढूँढ़ने में माहिर है स्लॉथ बीयर (Melursus ursinus)।
घने बाल, मजबूत पंजे और कीड़ों को खाने का अनोखा अंदाज स्लॉथ बीयर को खास पहचान देता है। यह अपने लंबे और मजबूत पंजों की मदद से दीमक और चींटियों के बिल खोदता है, जबकि इसके थूथन और होंठ कीड़ों को खींचकर खाने में मदद करते हैं। बिहार के जंगलों में भी इस वन्यजीव को देखा जा सकता है ।
@mla_hayaghat@moefcc#slothbear#melursusursinus#WildlifeFacts#wildlifeconservation#biodiversity