←
DGP MP1,735 posts
DGP MP avatar

DGP MP

@DGP_MP

Official Twitter Handle of DGP Madhya Pradesh.

◷ Joined August 2016▧ 490 Photos and videos
DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 10

पुस्तिका का डिजिटल संस्करण भी मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 10

प्रदेश में पुलिस थानों की संख्या 1,173 से बढ़कर 1,175 तथा पुलिस वाहनों की संख्या 1,150 से बढ़कर 1,200 हुई। इसमें संकलित आंकड़े नीतिगत निर्णयों, संसाधनों के बेहतर उपयोग, आवश्यकताओं के आकलन और भविष्य की कार्ययोजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेंगे।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 10

पुस्तिका में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के आंकड़ों के माध्यम से पुलिस संगठन की संरचना, स्वीकृत बल, उपलब्ध संसाधनों एवं कार्यक्षमता का विस्तृत विवरण संकलित है। वर्ष 2025 में पुलिस बल के स्वीकृत पदों में 2,673 की वृद्धि हुई।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 10

मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन.. पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। #DGPMP #MPPolice

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 3

सभी नवप्रशिक्षित अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि आप वर्दी की गरिमा, संविधान की मर्यादा और जनविश्वास को सर्वोपरि रखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 3

प्रशिक्षण में आधुनिक पुलिसिंग, संविधान, मानवाधिकार, अपराध अनुसंधान एवं नवीन आपराधिक कानूनों पर विशेष जोर दिया गया।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 3

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 48 प्रशिक्षु अधिकारियों (27 पुरुष एवं 21 महिला) ने दीक्षांत परेड में भाग लिया। इनमें जिला बल के 37, रेडियो संवर्ग के 09 एवं जिला सेनानी होमगार्ड के 02 अधिकारी शामिल हैं।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 3

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में आज मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 44वें एवं 45वें उप पुलिस अधीक्षक बैच का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। #DGPMP #MPPOLICE

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 1

#DGP श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना करते हुए इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 1

हॉक फोर्स का अदम्य साहस, पुलिस बैंड की उत्कृष्ट प्रस्तुति और राइडर्स का समर्पण राष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश पुलिस के अनुशासन, दक्षता और टीम भावना का परिचायक बना।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 1

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा भी उपस्थित रहे। हॉक फोर्स एवं पुलिस बैंड के 304 अधिकारी-कर्मचारियों ने 40 दिनों के निरंतर अभ्यास के बाद शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, 7 पुलिस राइडर्स ने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 1

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस के हॉक फोर्स, 7वीं वाहिनी के पुलिस बैंड एवं बाइक राइडर्स ने प्रदेश का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया।

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Nov 1

🇮🇳🙏🏻राष्ट्रीय एकता के मंच पर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरवपूर्ण प्रदर्शन! #DGPMP #MPPolice #NationalUnityDay @EktaDiwasBharat

Post attachmentPost attachment
0:52
DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Oct 22

DGP ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरूकता और समाज की सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताते हुए राइडर्स से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एक भारत, श्रेष्ठ भारत—नशामुक्त भारत!

DGP MP avatar
DGP MP@DGP_MP·Oct 22

CRPF के समन्वय में आयोजित इस राष्ट्रव्यापी रैली में 14 राज्यों के 146 पुलिस राइडर्स लगभग 2,500 किमी की यात्रा कर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं परेड में सहभागिता करेंगे।