
भगवान श्री कृष्ण की ये लीला समाज में प्रेम और अपने नदियों की स्वच्छता और पवित्रता बनाये रखने का भी संदेश देता है। @yadavakhilesh जी कभी आप भी इस लीला में आयें हमसबको प्रसन्नता होगी। #Ganga
आज भी भगवान कृष्ण की ‘नाग नथैया लीला’ का ये संदेश बरक़रार है कि जब-जब अहंकार के नाग सर उठाएंगे, वो हराए जाएंगे। वाराणसी के तुलसी घाट पर 500 वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘नाग नथैया लीला’ हुई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपनी गेंद लेने के लिए गंगा में कूदे और कालिया नाग के फन पर नृत्य करते हुए बाहर आए, संकट मोचन मंदिर के महंत जी बताते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास जी ने स्वयं की थी। इन आयोजनों से सांस्कृतिक परंपराओं का जो सार्वजनिक संदेश होता है वो व्यक्ति और समाज को सुधारने-संवारने का काम करता है, इसीलिए हम सबको इनकी निरंतरता सुनिश्चित करनी चाहिए।


























