←
Arjun Munda48,188 posts
Arjun Munda avatar

Arjun Munda

@MundaArjun

President, Archery Association of India, former Union Cabinet Minister and Ex Chief Minister of Jharkhand

◷ Joined February 2013▧ 21,439 Photos and videos
Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·1m

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका, अदम्य साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

Post attachment
Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·14h

यदि उनके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो जाती, तो क्या जिला प्रशासन उसकी जिम्मेदारी लेता? क्या सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा केवल औपचारिकता बनकर रह गई है? आखिर ऐसी गंभीर चूक की जवाबदेही किसकी है?

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·14h

जिला स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा होती है और यह तय किया जाता है कि किन व्यक्तियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि सार्वजनिक जीवन में आज भी सक्रिय एक वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर क्यों नहीं है?

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·14h

इस संबंध में जमशेदपुर के एसएसपी से बात कर घटना एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। आम नागरिकों के साथ-साथ पूर्व जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·14h

झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक श्री सूर्य सिंह बेसरा जी के साथ जमशेदपुर में हुई मारपीट की घटना अत्यंत शर्मनाक और घोर निंदनीय है। यह घटना जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·21h

दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही, हादसे में घायल सभी श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·21h

झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 18

महान स्वतंत्रता सेनानी और माँ भारती के वीर सपूत बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Post attachment
Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 17

गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित पावन पर्व गोपाष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Post attachment
Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 17

मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी, लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

Post attachment
Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 16

आज घोड़ाबांधा मंडल के अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा जी के आवास पर छठ महापर्व का प्रसाद ग्रहण किया। छठी मैया से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करे।

Post attachmentPost attachment
Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 16

इस पूरे प्रकरण में पुलिस कार्रवाई का कानूनी आधार सार्वजनिक हो और सभी आरोपों की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 16

लोकतंत्र में पुलिस का दायित्व कानून की रक्षा करना है, सत्ता को सवालों से बचाना नहीं है। यदि सच सामने लाने के कारण पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है, तो यह केवल एक मीडिया संस्थान का मामला नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक जवाबदेही का गंभीर प्रश्न है।

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 16

कांग्रेस विधायक पर नाबालिग से कथित दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों के बीच मामले को उजागर करने वाले ‘द भारत मित्र’ चैनल के कार्यालय में देर रात पुलिस की कार्रवाई गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन की प्राथमिकता आरोपों की निष्पक्ष जांच, पीड़िता को न्याय और सच्चाई सामने लाना होनी चाहिए।

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 16

राज्य सरकार इस मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करें। झारखंड की जनता को यह भरोसा मिलना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी दल या पद से जुड़ा हो।

Arjun Munda avatar
Arjun Munda@MundaArjun·Nov 16

बल्कि प्रभावशाली लोगों से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई से स्थापित होती है। आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही होगा, लेकिन सरकार की यह जिम्मेदारी है कि किसी भी स्तर पर जांच प्रभावित न हो और सच्चाई सामने आने में अनावश्यक विलंब न हो।