
एक घंटा सफाई के लिए भी दीजिए, गंगा आपका धन्यवाद करेगी। #असली_गंगा_प्रेम #NamamiGange #MaaGanga #SwachhGanga #GangaConservation

NPCC Limited - A Govt. Of India Undertaking

एक घंटा सफाई के लिए भी दीजिए, गंगा आपका धन्यवाद करेगी। #असली_गंगा_प्रेम #NamamiGange #MaaGanga #SwachhGanga #GangaConservation

Get Set…🚶 On Your Mark…🏃 Something special is coming! 🏅💧 We cheer for them on the field. Now, it’s time to hear their message for Water, Sanitation & Swachh Sujal Gaon. 🎬 Coming soon. Stay tuned! #JalJeevanMission @PMOIndia @CRPaatil @VSOMANNA_BJP @IndiaSports

गंगा में घड़ियालों की वापसी, जलीय जीवन के संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। जब लुप्तप्राय प्रजातियों को मिलता है सुरक्षित आश्रय, तभी साकार होता है असली नमामि गंगे। #NamamiGange #GharialConservation #WildlifeProtection #HealthyRivers

जल है तो कल है, और जल सुरक्षा, सशक्त भारत की आधारशिला है। 16 नवंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में जल शक्ति मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी और श्री राज भूषण चौधरी जी, समिति के माननीय सांसदगण तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। ‘जल सुरक्षा में बांधों की भूमिका’ विषय पर हुई चर्चा में बांधों की सुरक्षा, जलाशयों की क्षमता बढ़ाने, गाद प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और बेहतर जल प्रबंधन के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बांध कृषि, पेयजल, ऊर्जा और देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लक्ष्य है हर बूंद का संरक्षण, हर जल स्रोत का बेहतर उपयोग और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल भविष्य। सुरक्षित बांध, समृद्ध किसान, जल सुरक्षित भारत। #JalShakti #DamSafety #WaterSecurity #EktaNagar


Hidden among the lush forests of Meghalaya, Labon Falls is a natural wonder known for its striking blue waters. Located in the Sakhain area of East Jaintia Hills, this lesser-known waterfall offers a beautiful blend of crystal-clear blue pools, rocky cliffs and untouched greenery. Away from the usual tourist trails, Labon Falls is a reminder of the incredible natural beauty waiting to be explored. Planning a trip to Meghalaya? Add this hidden gem to your travel list! #waterwonders #watermarvel #Meghalaya

From Talakaveri in the Western Ghats to the Bay of Bengal, the Cauvery flows through landscapes, communities and cultures. Its tributaries help sustain the river system along the way. #Cauvery #RiversOfIndia #RiverConservation #WaterConservation #DOWR

भक्ति का भाव रहे बरकरार, स्वच्छ रहें नदियों की धार...क्योंकि आस्था का सम्मान तभी पूरा है, जब प्रकृति का भी ध्यान रखा जाए।

छठ महापर्व में संध्या अर्घ्य से उषा अर्घ्य तक की यात्रा जीवन के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। मां गंगा की पावन धारा के सान्निध्य में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देना और नई सुबह में उगते सूर्य का स्वागत करना भक्ति की उस परंपरा को दर्शाता है, जहां प्रकृति के हर स्वरूप को नमन किया जाता है।

छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आस्था का अनुपम प्रतीक है। यह परंपरा हमें सिखाती है कि अस्त होते सूर्य का भी उतना ही सम्मान है, जितना उदय होते सूर्य का। श्रद्धा, समर्पण और विश्वास से सराबोर यह संध्या हर मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है। #ChhathPuja #SandhyaArghya #FaithAndDevotion #SunWorship #ChhathMahaparv

लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए कानपुर के सरसैया घाट पर तैयारियां पूरी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सफाई योद्धा सुबह-शाम घाट की स्वच्छता सुनिश्चित करेंगे। आइए, छठ पर्व पर आस्था के साथ स्वच्छता का भी संकल्प लें और माँ गंगा के घाटों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखें। #NamamiGange #ChhathPuja #SwachhGanga #SarasaiyaGhat

गंगा में डॉल्फिन की अठखेलियाँ हों, देशी मछलियों की बढ़ती आबादी या कछुओं के सुरक्षित प्राकृतिक आवास, ये सभी एक स्वस्थ नदी की पहचान हैं। इसी दिशा में नमामि गंगे के तहत वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से रिवर रैंचिंग, जलीय जीवों के सर्वेक्षण और डॉल्फिन, कछुए, घड़ियाल सहित अन्य प्रजातियों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्योंकि गंगा का पुनर्जीवन सिर्फ पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं, बल्कि उसमें पनपने वाले जीवन को सुरक्षित रखने की भी यात्रा है। #ReformUtsav2026 #NamamiGange

त्योहारों की रौनक तभी खास, जब स्वच्छता भी हो साथ! कार्तिक मास में गंगा तट पर आस्था के साथ स्वच्छता की सुंदर तस्वीर भी देखने को मिल रही है। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच कानपुर के घाटों पर सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। “जब घाट स्वच्छ होते हैं, तो पूजा-पाठ करने में भी अच्छा लगता है।” स्वच्छ वातावरण न केवल पूजा-अर्चना के अनुभव को सुखद बनाता है, बल्कि घाटों की सुंदरता भी बढ़ाता है। आइए, पर्वों की आस्था के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखें। घाटों को साफ रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। त्योहार के साथ स्वच्छता भी, आस्था के साथ जिम्मेदारी भी। #ChhathPuja #ChhathMahaparv #SwachhGanga #NamamiGange #CleanGhats #GangaConservation #Kanpur

छठ पूजा की हर परंपरा में छिपी है आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना। कोसी भरने की परंपरा संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की मंगलकामना और मनोकामना पूर्ति का प्रतीक है, तो ठेकुआ श्रद्धा, पवित्रता और हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति के पारंपरिक स्वाद को संजोए हुए है। यही परंपराएँ छठ महापर्व को विशेष और भावपूर्ण बनाती हैं। आस्था के महापर्व छठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। #ChhathPuja #ChhathMahaparv #FolkTraditions #FaithAndDevotion #IndianCulture

नर्मदा नदी की धाराओं के बीच बसा ओंकारेश्वर—एक ऐसा द्वीप, जिसका आकार पवित्र ‘ॐ’ जैसा दिखाई देता है। यहाँ पानी सिर्फ़ इस जगह को घेरता नहीं, बल्कि इसकी पहचान को भी आकार देता है। नर्मदा, यह द्वीप और आस्था—मिलकर रचते हैं एक अनोखी जल विरासत। #WaterTemplesOfIndia #Omkareshwar #Narmada #WaterHeritage

Did you know? The sea isn’t equally salty everywhere. Salinity changes from place to place. Strong evaporation leaves more salt behind, while rainfall, river water, and melting ice add freshwater and can lower salinity. These changing salt levels help shape ocean water movement and marine environments. Did you know this? Tell us in the comments! #DidYouKnow #OceanFacts #Salinity #WaterFacts #DOWR