←
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)8,130 posts
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

@Newsofpmc

News of Paramililitary (CAPF) Independent CAPF News & Information Platform Not affiliated with or authorized by any CAPF/MHA/Govt. department.

◷ Joined February 2024▧ 5,170 Photos and videos
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·42m

*CAPF जवानों के लिए रेलवे में विशेष आरक्षण की मांग!* नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर छुट्टी पर घर जाने और ड्यूटी पर लौटने वाले अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए रेलवे में विशेष आरक्षण कोटा निर्धारित करने की मांग की। *News of Paramilitary*

Post attachment
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·21h

कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट ढेर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP), भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा का आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट मारा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में आतंकी सहयोगी उमर निसार को भी एक दिन पहले कुलगाम में मार गिराया गया था। गृह मंत्री ने इस संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश इन बहादुर जवानों और खुफिया एजेंसियों के साहस को सलाम करता है। आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान एक बड़ी सफलता। NEWS OF PARAMILITARY

Post attachment
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·Nov 17

FAKE ALERT: शहीद SPO जवानों को लेकर फैलाया जा रहा फर्जी वीडियो, CRPF के वरिष्ठ अधिकारी के नाम से गढ़ा गया बयान जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शहीद हुए दो SPO जवानों के पार्थिव शरीर को डंपर में ले जाने के दावे वाला एक डिजिटल रूप से एडिट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इस वीडियो में CRPF के स्पेशल DG संदीप खिरवार के नाम से कथित बयान जोड़ा गया है, जिसमें दावा किया गया है कि सैन्य वाहनों की कमी के कारण जवानों के पार्थिव शरीर डंपर में ले जाए गए। PIB फैक्ट चेक के अनुसार: - वायरल वीडियो डिजिटल रूप से एडिट किया गया है। - मूल वीडियो में संदीप खिरवार ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। - संदीप खिरवार जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रमुख भी नहीं हैं, जैसा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स दावा कर रहे हैं। - उनके नाम से प्रसारित किया जा रहा बयान पूरी तरह मनगढ़ंत है। फैक्ट चेक के मुताबिक, फर्जी अकाउंट्स के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों की छवि खराब करने और दो शहीद SPO जवानों की शहादत का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर किसी भी संवेदनशील वीडियो या बयान को सत्यापित किए बिना साझा न करें। भ्रामक प्रचार से सतर्क रहें। News of Paramilitary @crpfindia

0:46
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·Nov 17

BSF Tradesman Admit Card 2026 जारी! सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती की CBT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा तिथि: 2 दिसंबर 2026 अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 🔗 rectt.bsf.gov.in/ News of Paramilitary

Post attachment
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·Nov 17

25 साल बाद CRPF कांस्टेबल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 99 दिन अनुपस्थित रहने पर मिली बर्खास्तगी रद्द; 50% बैक वेतन के साथ बहाली का आदेश newsofparamilitary.com/supre…

Post attachment
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·Nov 17

कुलगाम हमले के बाद CRPF का बड़ा एक्शन, नाका ड्यूटी पर मोबाइल इस्तेमाल करने पर रोक; लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही newsofparamilitary.com/crpf-…

Post attachment
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·Nov 17

हवाई अड्डों पर CISF जवानों की संख्या घटेगी, गैर-महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निजी सुरक्षा गार्ड संभालेंगे जिम्मेदारी

Post attachment
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·Nov 16

CISF सब-इंस्पेक्टर को आत्महत्या के प्रयास के मामले में हाईकोर्ट से राहत, सुरक्षा बलों में मानसिक स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग मजबूत करने के निर्देश newsofparamilitary.com/cisf-…

Post attachment
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·Nov 16

🎉 *100K FOLLOWERS – आपका दिल से धन्यवाद!* ❤️🇮🇳 आज News Of Paramilitary के Facebook परिवार ने 1 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि पूरे CAPF परिवार के प्यार, विश्वास और समर्थन का परिणाम है। सभी जवानों, पूर्व जवानों, वीरांगनाओं और समर्थकों का दिल से धन्यवाद। 🙏 आपका साथ ही हमारी ताकत है। हम इसी तरह CAPF परिवार की खबरों और मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। *बहुत-बहुत धन्यवाद! ❤️ जय हिंद! 🇮🇳* facebook.com/share/15xWF2hN4…

Post attachment
ITBP avatar
⟳ NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) retweeted
ITBP@ITBP_official·Nov 16

Saluting the Braveheart! #ITBP paid tribute to Constable Ashish Singh of 31 Bn, who made the supreme sacrifice in the line of duty in Arunachal Pradesh in 2012. A homage programme was organised by 46 Bn at Anandmayee Sri Shanti Maa IC, Kothara Kalan, Sultanpur (UP). #Himveers

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) avatar
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)@Newsofpmc·Nov 16

CAPF SI (GD) LDCE 2026 को लेकर उठी दो बड़ी मांगें! CAPF जवानों के पदोन्नति और भविष्य से जुड़े SI (GD) LDCE 2026 को लेकर Deepesh Paramilitary ने सरकार और गृह मंत्रालय के सामने दो महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। 🔹 पहली मांग: लगभग 10 साल बाद विभागीय परीक्षा का अवसर मिलने के कारण आयु सीमा में विशेष छूट दी जाए, ताकि योग्य जवान इस अवसर से वंचित न रहें। 🔹 दूसरी मांग: CISF जवानों को भी SI (GD) LDCE 2026 में शामिल होने का अवसर दिया जाए। वीडियो के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से इन मांगों पर सकारात्मक विचार करने की अपील की गई है। @AmitShah

3:08