←
Nitish Kumar8,523 posts
Nitish Kumar avatar

Nitish Kumar

@NitishKumar

पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार | सांसद, राज्य सभा | अध्यक्ष, जदयू

◷ Joined May 2010▧ 4,945 Photos and videos
Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Nov 6

प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Nov 5

बिहार कोकिला स्व० शारदा सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। स्व० शारदा सिन्हा जी द्वारा छठ महापर्व पर गाए गए मधुर गीत बिहार समेत देश के सभी भागों में आज भी गूंजा करते हैं। बिहार की भूमि, संगीत जगत और संगीत प्रेमियों में उनकी स्मृति हमेशा रहेगी।

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 31

माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है। @iChiragPaswan

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 31

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देश की अखंडता एवं एकता के लिए सरदार पटेल जी का योगदान सभी देशवासियों की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा।

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 28

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद(यू) के विजयी प्रत्याशी श्री नीरज कुमार जी से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी।

Post attachmentPost attachmentPost attachment
Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 28

बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी एनडीए के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 28

आज नालंदा के बिहारशरीफ स्थित उदंतपुरी में सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज का उद्घाटन किया। साथ ही संस्थापक प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 22

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है। @AmitShah

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 20

विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 18

आज नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित विभिन्न देवी स्थानों एवं प्रमुख पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। साथ ही माता से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। (1/3)

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 18

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्माओं के परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 17

बिहार में विगत 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आज गयाजी में उद्घाटन किया।

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 15

भारत रत्न और देश के सर्वप्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके योगदान और युवाओं को प्रेरित करने वाला उनका व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।

Nitish Kumar avatar
Nitish Kumar@NitishKumar·Oct 12

महान समाजवादी चिंतक स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। समानता, न्याय और जनकल्याण के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं ।