
|| यूनानी चिकित्सा पद्धति को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम || आज राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM) की शासी निकाय (Governing Body) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा जी, वित्तीय सलाहकार श्री होयेदा अब्बास जी, शासी निकाय के माननीय सदस्यगण, NIUM के निदेशक एवं आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में यूनानी चिकित्सा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने, अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा जन-जन तक सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के समग्र विकास एवं वैश्विक पहचान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। @moayush @PIBAYUSH @CCRAS_MoAyush @ccrhindia @PIB_India #NIUM #UnaniMedicine #Ayush #SwasthBharat #PratapraoJadhav





























