←
RSS2,786 posts
RSS avatar

RSS

@RSSorg

Official Twitter Handle Of Rashtriya Swayamsevak Sangh ( RSS )

◷ Joined June 2011▧ 1,314 Photos and videos
RSS avatar
RSS@RSSorg·Nov 4

गृह संपर्क अभियान में दस करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचे संघ के कार्यकर्ता; देश में एक लाख से अधिक स्थान प्रत्यक्ष संघ कार्ययुक्त: rss.org/hindi/Encyc/2026/11/…

RSS avatar
RSS@RSSorg·Nov 4

Swami Lakshmanananda Saraswati Ji - The Martyr Saint Who Laid Down His Life for the Protection of Dharma: rss.org/Encyc/2026/11/4/swam…

RSS avatar
RSS@RSSorg·Nov 4

धर्म रक्षा हेतु प्राणार्पण करने वाले बलिदानी संत स्‍वामी लक्ष्‍मणानन्‍द सरस्‍वती जी: rss.org/hindi/Encyc/2026/11/…

RSS avatar
RSS@RSSorg·Nov 4

शुद्धि आंदोलन के प्रखर नायक स्‍वामी श्रद्धानंद जी: rss.org/hindi/Encyc/2026/11/…

RSS avatar
RSS@RSSorg·Nov 3

राजनारायण बसु जी की 200वीं जयंती के अवसर पर माननीय सरकार्यवाह जी का वक्तव्य: rss.org/hindi/Encyc/2026/11/…

RSS avatar
RSS@RSSorg·Nov 2

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इन्दौर में डेली कॉलेज के संत श्री रविदास सभागार में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक, प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। बैठक के प्रारम्भ में सरकार्यवाह जी ने गत कुछ माह में दिवंगत हुए समाज की प्रमुख हस्तियों, कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें प्रमुख हैं - फ़िल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर, श्रीमति आशा भोंसले, पूज्य संत पद्मश्री रमेश बाबा, विवेकानन्द केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष श्री बालकृष्णन जी, श्री बलवीर पुंज, श्री एस. वेदांतम् - चेन्नई, पत्रकार श्री विराग पाचपोर, पराग वेदिक - मुंबई, भूतपूर्व कुलपति श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री सच्चिदानन्द महंती, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी एवं सुमन कल्याणपुरीकर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे श्री विनोद कुमार आदि। बैठक में मा. सरकार्यवाह द्वारा तीन वक्तव्य जारी किए जाएँगे - 1. राष्ट्रीय चेतना के पितामह श्री राजनारायण बसु की 200 वीं जयंती के अवसर पर। 2. शुद्धिकरण आंदोलन के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के 100 वर्ष के अवसर पर। 3. उड़ीसा के कंधमाल जनजाति क्षेत्र में स्वाभिमान -स्वावलंबन -स्वधर्म की जागृति के लिए कार्य करने वाले वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के जन्म के 100वर्ष के अवसर पर।

Post attachmentPost attachmentPost attachment
1:12
RSS avatar
RSS@RSSorg·Oct 31

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, कार्य विस्तार, संगठनात्मक रचना एवं आगामी कार्ययोजना पर होगा मंथन: rss.org/hindi/Encyc/2026/10/…

RSS avatar
RSS@RSSorg·Oct 30

The passing away of Shri Ravindra Kishore Sinha ji, eminent social worker and former Member of Parliament (Rajya Sabha) , is a great loss to the public life of the nation. His pioneering contribution in giving the private security services sector a distinct identity, along with his invaluable service to the nation, commitment to social causes and contribution to the media fraternity, will always be remembered. The Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) pays its heartfelt tribute to him. We pray to the Almighty to grant the departed soul a place at His divine feet and give strength and courage to the bereaved family to bear this irreparable loss. Om Shanti. Dr. Mohan Bhagwat Sarsanghchalak Dattatreya Hosabale Sarkaryavah Rashtriya Swayamsevak Sangh

Post attachment
RSS avatar
RSS@RSSorg·Oct 30

प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रविन्द्र किशोर सिन्हा के निधन से सार्वजनिक क्षेत्र को क्षति हुई है। निजी सुरक्षा सेवा क्षेत्र उद्योग को नई पहचान देने और राष्ट्र सेवा व सामाजिक कार्यों तथा मीडिया जगत में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति:। मोहन भागवत सरसंघचालक दत्तात्रेय होसबाले सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Post attachment
RSS avatar
RSS@RSSorg·Oct 22

इंदौर में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक: rss.org/hindi/Encyc/2026/10/…

RSS avatar
RSS@RSSorg·Oct 20

अपने कार्य के शतवार्षिकी कार्यक्रमों व लक्ष्यों को पूर्ण करने के पश्चात समाज की संगठित पुरुषार्थी विजयशालिनी शक्ति खड़ी करने की ओर संघ बढ़ेगा - सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी RSS #Vijayadashami

Post attachment