←
Ruby Arun रूबी अरुण29,827 posts
Ruby Arun रूबी अरुण avatar

Ruby Arun रूबी अरुण

@arunruby08

Geopolitical War Monitoring Journalist.Network10,EuroNews,BBC WorldWide.VOA.Channel7. ZeeNews. NewsNation,Hindustan.constitutionalist 🇮🇳 योगक्षेमं वहाम्यहम्

◷ Joined August 2009▧ 11,877 Photos and videos
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·6h

RUSSIA के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चीन में अधिकारियों के साथ न्यूक्लियर ब्रीफ़केस "Cheget" ले जाते हुए फ़िल्माया गया. पत्रकार के पूछने पर अधिकारी मुस्कुराते हुए पुष्टि करता है कि यह वाकई परमाणु ब्रीफकेस ही है. पुतिन का इसे विदेश यात्रा पर ले जाना कोई नई या असामान्य बात नहीं है. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यह ब्रीफकेस हमेशा रूसी राष्ट्रपति के साथ रहता है –जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ 'न्यूक्लियर फुटबॉल' रहता है. इससे पहले अक्टूबर 2023 की बीजिंग यात्रा के दौरान भी यह कैमरे में कैद हुआ था "चेगेत" रूस के रणनीतिक परमाणु कमांड और कंट्रोल सिस्टम Kazbek का एक हिस्सा है. इसके अंदर कोई सीधा 'मिसाइल लॉन्च बटन' नहीं होता. यह एक बेहद सुरक्षित communication device है. जिसके जरिए राष्ट्रपति यात्रा के दौरान भी सैन्य नेतृत्व से जुड़कर परमाणु हमला करने या रोकने का आदेश दे सकते हैं. यह संकट के समय वरिष्ठ अधिकारियों को संवाद करने और परमाणु हथियारों के संबंध में अधिकृत निर्देश भेजने की सुविधा देता है. उन निर्देशों को लागू करने की जिम्मेदारी सैन्य कमान इकाइयों की ही रहती है. सोवियत काल के दौरान विकसित और काकेशस पर्वत श्रृंखला के 'माउंट चेगेट' के नाम पर रखा गया यह उपकरण रूस की न्यूक्लियर कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम का एक हिस्सा है. रूस में 'परमाणु ब्रीफकेस' Cheget को Russian Navy के अधिकारियों द्वारा ले जाने की एक स्थापित परंपरा और सुरक्षा प्रोटोकॉल है.हालांकि यह किसी संवैधानिक कानून के बजाय एक सख्त सैन्य परंपरा और विशेष सुरक्षा इकाई के नियमों के तहत होता है. यह परंपरा सोवियत संघ के दौर से चली आ रही है. इसकी शुरुआत तत्कालीन नेता मिखाइल गोर्बाचेव के समय हुई थी, क्योंकि नौसेना की वर्दी को अन्य सैन्य शाखाओं की तुलना में अधिक प्रतिष्ठित और विशिष्ट माना जाता था. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, राष्ट्रपति के आसपास हमेशा कम से कम दो अधिकारी मौजूद रहते हैं. दोनों के पास एक-एक ब्रीफकेस होता है –एक मुख्य ब्रीफकेस और दूसरा तकनीकी खराबी की स्थिति के लिए बैकअप के रूप में. जबकि अमेरिका में राष्ट्रपति के 'न्यूक्लियर फुटबॉल' को बारी-बारी से सेना की सभी शाखाओं –आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, मरीन कॉर्प्स और कोस्ट गार्ड– के अधिकारी ले जाते हैं. #VladimirPutin #China #APEC2026 #NuclearBriefcase #NuclearFootball #Cheget

0:12
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·14h

चार पांच किताबें ही क्यों फाड़ रहो ? 4–5 हज़ार किताबें खरीदो और फाड़ो. तुम्हारी आक्रामक शैली की राजनीति भी हो जाएगी और — किताब की बिक्री का आंकड़ा— भी बढ़ जाएगा 😉😂 #BelongingAJourneyOfLove

1:02
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·14h

“We love you!” मनीला के Malacañan Palace में एक संक्षिप्त मुलाक़ात में Former First Lady Imelda Marcos ने Donald Trump से ये कहा. जवाब में ट्रंप ने उनकी बांह थपथपाते और हाथ पकड़ते हुए कहा कि वह "हमेशा सबसे खूबसूरत रही हैं"... ट्रंप और इमेल्डा मार्कोस के बीच दशकों पुरानी जान-पहचान है, जो 1990 के दशक की शुरुआत में न्यूयॉर्क के सामाजिक दायरे से जुड़ी है. यह मुलाकात फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड "बोंगबोंग" मार्कोस जूनियर के साथ ट्रंप की यात्रा के दौरान हुई. यह वीडियो व्हाइट हाउस की संचार सलाहकार और विशेष सहायक मार्गो ने साझा की है.

0:15
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·14h

14 वर्षीय Carly Gregg को Mississippi के सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास के साथ साथ 10 साल अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई. कार्ली ग्रेग ने 14 साल की उम्र में एक खौफनाक साजिश रची –अपनी माँ की 3 गोली मारकर हत्या कर दी, साथ ही सौतेले पिता पर भी 3 गोलियां हत्या करने की नीयत से चलाई. 14 वर्षीय कार्ली मैडिसन ग्रेग, Brandon मिसिसिपी में अपनी 40 वर्षीय माँ एशले Ashley Smylie और सौतेले पिता हीथ Heath Smylie के साथ रहती थी. एशले उसी हाई स्कूल Northwest Rankin High School में गणित की शिक्षिका थी जहाँ कार्ली पढ़ती थी. कार्ली पढ़ने में काफी होशियार थी और उसे स्कूल में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सम्मान भी मिल चुका था. 19 मार्च 2024 की दोपहर कार्ली की एक सहेली ने उसकी माँ एशले को बताया कि कार्ली अपने कमरे में Marijuana, E-cigarettes और कुछ गुप्त burner phones छिपाकर रखती है. स्कूल से घर लौटने के बाद एशले स्माइली ने कार्ली के बेडरूम की तलाशी ली और उसे वेप और नशीले पदार्थ मिल गए. इस बात से कार्ली भड़क गई . घर के किचन में लगे Security Camera की फुटेज में देखा गया कि कार्ली बिल्कुल शांत भाव से अपने माता-पिता के बेडरूम में गई और उनके गद्दे के नीचे छिपाई गई Taurus .357 revolverb निकालकर अपनी पीठ के पीछे छिपाते हुए बाहर निकली. कुछ ही पलों बाद, कैमरे के ऑडियो में पहली गोली चलने की आवाज, एशले स्माइली की चीख और फिर दो और गोलियां चलने की आवाज रिकॉर्ड हुई. कार्ली ने अपनी माँ के चेहरे और ठोड़ी पर तीन गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद कार्ली ने किचन के सुरक्षा कैमरे को निकालकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया. इसके बाद उसने अपनी मृत माँ का फोन उठाया और अपने सौतेले पिता हीथ स्माइली को मैसेज किया— Are you almost home, honey? उसने अपनी एक सहेली को भी घर बुलाया और कथित तौर पर अपनी माँ का शव दिखाते हुए पूछा कि क्या उसे यह देखकर डर लगता है! उसने यह भी कहा कि उसने अपनी माँ को तीन गोलियां मारी हैं और सौतेले पिता के लिए तीन और गोलियां बचाकर रखी हैं. करीब 49 मिनट बाद जब सौतेले पिता हीथ स्माइली घर पहुंचे और दरवाजा खोला, तो कार्ली ने उन पर गोलियां चला दीं. एक गोली हीथ के कंधे में लगी. हीथ ने किसी तरह संघर्ष करके कार्ली से बंदूक छीन ली, जिसके बाद कार्ली घर के पिछले दरवाजे से भाग निकली.पुलिस ने कुछ ही देर बाद घर से लगभग आधा मील दूर उसे गिरफ्तार कर लिया. सितंबर 2024 में चली 5 दिनों की सुनवाई के दौरान कार्ली के वकीलों ने दलील दी कि वह मानसिक रूप से अस्थिर थी. घटना से एक हफ्ते पहले ही उसकी Antidepressant - Lexapro बदली गई थी, जिससे वह Mental Health Crisis में चली गई थी और उसे कुछ याद नहीं रहा. लेकिन हत्या के बाद कैमरा छिपाना और माँ के फोन से मैसेज करना यह साबित कर दिया कि उसे अपने किए की पूरी समझ थी. जूरी ने मात्र दो घंटे की चर्चा के बाद 20 सितंबर 2024 को उसे First-Degree Murder, Attempted Murder और सबूतों से छेड़छाड़ का दोषी पाया और Life Imprisonment तथा 10 साल अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई. कार्ली के वकीलों ने इस सजा के खिलाफ अपील की थी लेकिन मिसिसिपी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा. #CarlyGregg #Mississippi

0:44
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·16h

Brazil के Amazon के जंगल से एक बेहद चौंकाने वाली खबर है! पिछले 50 सालों से भी ज्यादा दिनों से बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग-थलग रहने वाली Awá जनजाति के करीब 20 लोग जंगल से बाहर निकलकर– भोजन– की तलाश में एक स्थानीय गांव के पास पहुंचे. उनके हाथों में शिकार के लिए इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक धनुष और तीर थे. वे बेहद शांतिपूर्ण तरीके से आए, ग्रामीणों से रतालू और भोजन मांगा,फिर वापस जंगल में लौट गए. स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासी संगठनों के अनुसार, इस समूह के कई सदस्य—विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्ग—काफी कमजोर और दुबले-पतले दिखाई दे रहे थे. मानवाधिकार संगठन Survival International के अनुसार, अवा जनजाति के जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों, शिकारियों और पशुपालकों की घुसपैठ बहुत बढ़ गई है. जंगलों की कटाई के कारण उनका इलाका सिकुड़ता जा रहा है, जिससे भोजन की कमी के चलते उन्हें दशकों बाद बाहर आना पड़ा. बाहरी दुनिया से कटे रहने के कारण इन आदिवासियों में सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम या फ्लू के प्रति भी रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं होती. किसी भी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलने वाला मामूली संक्रमण भी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है. लिहाजा,ब्राजील की आदिवासी मामलों की सरकारी एजेंसी FUNAI और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों ने इलाके में आपातकालीन निगरानी शुरू कर दी है ताकि समूह की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके. अवा जनजाति पहले स्थायी रूप से खेती करने वाला समुदाय था. लेकिन 19वीं सदी में यूरोपीय उपनिवेशवादियों के हमलों से बचने के लिए उन्होंने अपनी बस्तियां छोड़ दीं और घने अमेज़न जंगल में खानाबदोश जीवन अपना लिया. आज अवा जनजाति की कुल आबादी महज 300 से 350 के आसपास ही बची है. इनमें से लगभग 100 लोग आज भी स्वेच्छा से बाहरी दुनिया से बिना किसी स्थायी संपर्क के जंगलों में रह रहे हैं. #Brazil #AmazonRainforest #AwaTribe #IndigenousPeople #UncontactedTribe

1:06
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·16h

सर्बिया की National Assembly के बाहर अभिनेत्री और सांसद लिडिजा वुकिकिविच पर दही फेंक दी गई. यह घटना उस समय हुई, जब नवनिर्वाचित संसद के पहले सत्र में भाग लेने के लिए सांसद संसद भवन पहुंच रहे थे. बाहर बड़ी संख्या में आम नागरिक और प्रदर्शनकारी जमा थे. Lidija Vukićević पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच की पार्टी सर्बियाई प्रोग्रेसिव पार्टी SNS की समर्थक और सांसद हैं. पिछले महीने 25 अक्टूबर 2026 को हुए चुनावों में छात्रों के नेतृत्व वाले विपक्षी आंदोलन ने SNS के 14 साल लंबे शासन को उखाड़ फेंका था. जब 17 नवंबर 2026 को नई संसद का पहला सत्र शुरू हुआ, तो संसद के बाहर जश्न मना रहे प्रदर्शनकारियों ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का तालियों से स्वागत किया, लेकिन पुरानी सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नारेबाजी और हूटिंग की. यह घटना सत्ता परिवर्तन और पिछली सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रतीक थी. सर्बिया के इतिहास में 1988 के Yogurt Revolution के बाद से राजनेताओं पर दही फेंकना विरोध प्रदर्शन का एक प्रतीकात्मक तरीका रहा है. हालांकि, खुद छात्र आंदोलन के नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह उनके शांतिपूर्ण मूल्यों के खिलाफ है. #Serbia #Belgrade #LidijaVukicevi #SerbiaPolitics #StudentProtest

0:34
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·17h

Russia में सेना का एक An-12 विमान क्रैश हो गया है. इस भीषण दुर्घटना में क्रू सदस्यों समेत 19 लोगों की मौत हो गई है. यह रूसी सेना का एक Antonov An-12 सैन्य परिवहन विमान था. यह हादसा मॉस्को से लगभग 3,000 किलोमीटर पूर्व में यागुनोवो गांव के पास एक निर्जन इलाके में हुआ. विमान ने नोवोसिबिर्स्क ओब्लास्ट के Tolmachevo Airport से उड़ान भरी थी. इसे क्रास्नोयार्स्क क्राई स्थित Kansk Air Base पर उतरना था. उड़ान के लगभग एक-चौथाई रास्ते में विमान में तकनीकी खराबी और आग लग गई. Kemerovo Airport पर आपातकालीन लैंडिंग करने की कोशिश की, लेकिन रनवे से करीब 5 किलोमीटर पहले यागुनोवो गांव के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. An-12 सोवियत दौर में बना चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप सैन्य परिवहन विमान है, जिसका उपयोग 1950 के दशक के आखिर से माल और सैनिकों के परिवहन के लिए किया जाता रहा है. #Russia #PlaneCrash #MilitaryPlaneCrash #SouthernRussia #Aviation

0:16
0:32
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·Nov 17

यूक्रेनी सुरक्षा बलों SBU और सेना ने रूस और रूस के कब्जे वाले क्रिमिया को जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण क्रिमिया केर्च ब्रिज पर एक बड़ा और सुनियोजित ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप इस सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण पुल का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 227 मीटर लंबा आर्च स्पैन– टूटकर केर्च जलडमरूमध्य में गिर गया है. पुल के ढहने से रूस की सैन्य आवाजाही और भारी सामानों की सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है, जिससे युद्ध के मैदान में रूस की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. यह पुल केवल एक परिवहन मार्ग नहीं, बल्कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए रणनीतिक और प्रतीकात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे रूस के बुनियादी ढांचे पर हमलों के जवाब में एक "अभूतपूर्व ऑपरेशन" बताया है. #CrimeaBridge #KerchBridge #UkraineRussiaWar #Putin

0:03
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·Nov 17

IRAN के साथ तनाव के बीच US Navy के हथियारों के भंडार को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है! वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारों की भारी कमी के कारण अमेरिकी नौसेना अब 'एक्सपायर्ड' टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रही है. अमेरिकी नौसेना का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नामित हंग काओ ने सीनेट की सुनवाई के दौरान स्वीकार किया कि नौसेना ने पुरानी मिसाइलों की री-कोडिंग की है ताकि उन्हें युद्ध में इस्तेमाल किया जा सके. हंग काओ से एक्सपायर्ड हथियारों के इस्तेमाल पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे बड़े ही अनोखे अंदाज में समझाया: "मैं एक गरीब परिवार से था... जैसे ब्रेड एक्सपायर नहीं होती, आप बस उस पर थोड़ा पानी छिड़कते हैं और 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख देते हैं, और वह इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाती है. वैसे ही हमने कुछ मिसाइलों को री-कोड किया और उनका इस्तेमाल किया.." दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना के पास हथियारों की कमी होना और इस तरह के जुगाड़ अपनाना ग्लोबल सिक्योरिटी सिस्टम को खतरे में डालने वाली बात है. पिछले क्रिसमस पर नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ दागी गई कुछ एक्सपायर्ड मिसाइलें फटी ही नहीं और नागरिक इलाकों में जा गिरीं.. नौ महीने के लंबे संघर्ष के बाद अमेरिकी नौसेना को अपने पुराने भंडार खंगालने पड़ रहे हैं, जबकि अभी भी ईरान के तट पर उसके तीन Aircraft Carriers तैनात हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप आगे के संभावित हमलों की धमकियां, जो आए दिन देते रहते हैं– वो अब महज गीदड़भभकी है? #USNavy #TomahawkMissiles #HungCao #IRAN

0:34
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·Nov 17

शास्त्रों में 'वामांग में बैठना' या 'गोद का स्थान' वस्तुतः पूर्ण अधिकार, संरक्षण, आत्मीयता और संबल का प्रतीक माना गया है. गृहस्थ आश्रम में पत्नी को अपने बाएं भाग में स्थान देना पुरुष के लिए यह स्मरण कराने जैसा है कि उसका आधा जीवन और धर्म उसी अर्धांगिनी से पूर्ण होता है. जब ब्रह्माजी को सृष्टि की रचना के लिए पुरुष के साथ-साथ स्त्री शक्ति की आवश्यकता महसूस हुई, तब भगवान शिव ने अपने शरीर के बाएं भाग से शक्ति यानी माता पार्वती को प्रकट किया. शिवमहापुराण और लिंग पुराण में सृष्टि के विस्तार के प्रसंग में अर्धनारीश्वर स्वरूप का वर्णन मिलता है.यह उस दिव्य और अखंड रूप को दर्शाता है जिसमें पति और पत्नी दो शरीर होकर भी एक प्राण होते हैं. यह केवल शारीरिक निकटता नहीं, बल्कि दोनों की ऊर्जाओं –शिव और शक्ति– के तादात्म्य एकरूपता का आध्यात्मिक विधान है. लेकिन जिसने अपनी पत्नी का तिरस्कार किया, वो तो इस वैदिक – आध्यात्मिक महत्व और ज्ञान से साहिल ही रहेगा. और उसको फॉलो करने वाले,उसके चेले चपाटे भी वैसे ही विधर्मी–नीरे मूरख ही होंगे.... Rahul Gandhi #Belonging_A_Journey_of_Love

Post attachment
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·Nov 17

दुनिया परेशान, ट्रंप-पुतिन-शी की 'ग्रुप चैट' की चर्चा है... पर इधर किम भाई फुल 'रिलैक्स मोड' में हैं! ⛷️😎 जहाँ एक तरफ दुनिया भर की नज़रें चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग APEC शिखर सम्मेलन में होने वाली महाशक्तियों की बैठक और पुतिन,शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप की महाबैठक पर टिकी है. अमेरिका और दुनिया भर की मीडिया इस बात पर माथापच्ची कर रही है कि क्या इस हफ्ते चीन में डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात होगी... डोनाल्ड ट्रंप ऊहापोह और संशय में हैं कि–"देखते हैं शी जिनपिंग मुझे किम जोंग उन से मिला पाते हैं या नहीं".. वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के तानाशाह बर्फीली वादियों के बीच आलीशान सोफे पर काला चश्मा पहने और हाथ में सिगरेट लिए—अपनी बेटी किम जू ऐ की बर्फ के स्लोप्स पर फर्राटा भरते स्कीइंग करते देख रहे हैं. जब दुनिया में वर्ल्ड वॉर जैसी टेंशन चल रही हो, तब ऐसा कॉन्फिडेंस सिर्फ किम जोंग उन का ही हो सकता है! ट्रंप और किम जोंग उन के बीच 2026 में अभी तक कोई मुलाकात नहीं हुई है. दोनों नेताओं की इससे पहले तीन मुलाकातें ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान 2018 सिंगापुर और 2019 हनोई और कोरियाई असैन्यीकृत क्षेत्र - DMZ में हुई थीं. यदि इस हफ्ते यह मुलाकात होती है, तो यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की उनकी पहली मुलाकात होगी. गुरुवार को चीन में ट्रंप, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के बीच एक ऐतिहासिक टीrilateral Summit होने जा रहा है, जिसमें परमाणु निरस्त्रीकरण, वैश्विक शांति और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होनी है. #KimJongUn #DonaldTrump #XiJinping #SkiingVibes #Putin

Post attachment
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·Nov 17

एक दारोगा, एक पर्ची वाले बाबा के सामने– वर्दी में बैठा गिड़गिड़ा रहा है... बाबा,मेरी बुआ कैलाश रानी की बहू के आभूषण और सामान चोरी हो गए हैं, और पिछले 5 महीनों से मैं खुद अपने स्तर पर इसकी जांच कर रहा हूं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है. दरोगा यह भी स्वीकार करता है कि उसने इस चोरी का कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया और वे वर्दी पहनकर अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर मामले की तफ्तीश कर रहा था. बाबा अपनी पर्ची में लिखकर बताता है कि कैलाश देवी के आभूषणों की चोरी तीन लोगों ने मिलकर की है और इस मामले का सुराग जरूर मिलेगा. कुर्सी के ऊपर बैठा व्यक्ति कोई गुरु पंडोखर सरकार बताया जा रहा है और उसके पैरों में बैठे व्यक्ति की वर्दी पर लगे Monogram और Badge से उत्तर प्रदेश पुलिस का अंदाज़ा हो रहा है.

2:46
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·Nov 17

Punjab में चुनाव आने वाला है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका....

0:30
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·Nov 17

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक यात्री बस के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है और 26 अन्य घायल हुए हैं. बस हरिद्वार से चमोली,जोशीमठ जा रही थी और ऋषिकेश से करीब 20 किलोमीटर दूर गूलर पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

0:17
Ruby Arun रूबी अरुण avatar
Ruby Arun रूबी अरुण@arunruby08·Nov 16

ITALY के Sicili में वाइन हार्वेस्ट के दौरान ऐसे पारंपरिक सार्वजनिक उत्सव मनाए जाते हैं, जहाँ लोग पारंपरिक वेशभूषा में अंगूर कुचलने की इस प्राचीन रस्म को निभाते हैं. इन आयोजनों में, प्रतिभागी ताज़े तोड़े गए अंगूरों का रस निकालने के लिए लकड़ी के बड़े बर्तनों में नंगे पैर उन्हें कुचलते हैं, जिसके बाद उन्हें और दबाया जाता है और फ़र्मेंट किया जाता है.

0:57