


Journalist, Columnist, 22 yr Exp, EX CFJ Fellow, Ex state head Swaraj Express, Rajasthan patrika, Dainik jagran, Nai Dunia, Hindustan, DNA


हमारी सीता मैया हैं भगवान राम की गोद में। 1928 में बनी "रामदरबार" की इस पेंटिंग को राजा रवि वर्मा ने बनाया। कहां हो ठेकेदारों? भगवान राम के चंदाचोरों?

दलाल मीडिया, नफरती गैंग की धुकधुकी बंधी हुई है, हवा गोल है। राहुल गांधी विदेश में हैं। राहुल गांधी ने कोलंबिया विश्वविद्यालय में जो कहा वह सभी को सुनना चाहिए। राहुल देश की भाषा में बोल रहे थे। राहुल चीन को अर्थव्यवस्था को जिस तरह से धोया जिस तरह से अमेरिका को धोया पूरा देश उसी तरह से धोना चाहता है। यह तो बीजेपी भी कहती है कि चीन के आर्थिक विकास की लाइन हमारी लाइन नहीं है। ट्रंप की दुल्लती के बाद अमेरिका को लेकर भी उसके स्वर बदले हुए हैं। राहुल ने जिस तरह से चुनाव आयोग को धोया जिस तरह से देश में फैली बेरोजगारी पर बोला पूरा देश बोल रहा है। एंकर ने गलती की मुझसे सोनिया जी की किताब पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जो मुझे नागवार गुजरा। फिर मैने जो कहा वही मेरे कथन का सार है। उसके बाद चारों तरफ धुआं धुआं नजर आ रहा था। 3 मिनट 40 सेकंड के बाद सुनिए कोई कसर बची हो तो बोलिएगा

हिंदुस्तान के अभिभावक डरे हुए थे बच्चे सड़क पर थे। हिंदुस्तान के छात्रों ने अपना ही नहीं अपने अभिभावकों का भी भविष्य बचाया है। अब कोई इस सरकार से डरता नहीं है। -राहुल गांधी

मध्य प्रदेश की घटना आपको पता ही होगी। घूसखोर एडिशनल एसपी बीते दिनसिवनी जिला पुलिस एक होटल में पहुंची। वहां एक जोड़ा मिला। लड़की ने कहा कि हम दोनों बालिग हैं, एक ही जाति से हैं। शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने लड़की पर मोबाइल का लॉक खोलकर फैमिली को फोन मिलाने के लिए कहा। लॉक नहीं खोला तो एडिशनल SP दीपक मिश्रा ने कहा– ''इस लड़के के पास गांजा रख दो" दरअसल एडिशनल एसपी को होटल वाले से महीना चाहिए था। वो नहीं मिला तो खेल कर दिया। मध्य प्रदेश में सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। हर विभाग के भ्रष्टाचार चरम पर है। मोहन यादव का कहना है कि रामराज ऐसे ही आता है।

कांग्रेस से इतर राहुल गांधी मेरी नजर में ऐसा नेता है जिसे लोकतंत्र की समझ देश ही नहीं दुनिया के किसी भी समकालीन नेता से बेहतर है। अगर हिंदुस्तान स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी है तो वो क्लास में टॉप करने वाले स्टूडेंट हैं इसीलिए वो संभवतः हिंदुस्तान को यहां के लोक को सर्वाधिक जानते हैं और हमेशा छात्र बना रहना चाहते हैं। खैर, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में डेमोक्रेसी की कक्षा ले रहे राहुल गांधी की यह तस्वीरें देखिए।

गद्दारों की टोली सोनिया जी की किताब के पन्ने फाड़ रही है अभी इनके बाप दादाओं की किताबें फाड़ी जाने लगे तो माई माई चिल्लाने लगेंगे। दुखद यह है कि इनमें से दो ऐसे हैं जो कांग्रेस और शिवसेना के उद्धव गुट से आए हैं। याद रखना संजय निरुपम @sanjaynirupam, हमारे यहाँ पुस्तकों को पूजते हैं तुम जैसे निर्लज्ज को समझ में नहीं आयेगा। लेकिन याद रहना यह धृष्टता अक्षम्य है।तु तुम्हारा राजनीतिक कैरियर तो पहले से खत्म था अब तुम पतन के चरम पर पहुँच गए। @ANANDDUBEYK यार तुम कहाँ के दूबे हो? भदोही के? वहाँ के दूबे लोग मुंबई में भैंस का टाल लगाते थे। डांस वांस किया करो कहाँ राजनीति के चक्कर में पड़े हो।निरुपम का साथ तुम्हारा सारा नक्षत्र गड़बड़ कर देगा।

जानकारी मिल रही है कि अखिलेश यादव जल्द से जल्द अपनी शर्तों के साथ कांग्रेस से समझौता करना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं है। एकतरफ अखिलेश कांग्रेस को 70 से ज्यादा सीटें नहीं देना चाहते दूसरी तरफ उत्तराखंड में उम्मीदवार खड़े करके दबाव बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश यादव दिल्ली इस उम्मीद से पहुंचे थे कि चुनाव में सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होगी। स्वामी प्रसाद मौर्य को इंडी गठबंधन में न शामिल करने की भी शर्त रखी है लेकिन राजेंद्र पाल गौतम इसके लिए तैयार नहीं हैं। मैं खुद व्यक्तिगत तौर पर मान्यता हूं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के एकल चुनाव लड़ने में ज्यादा फायदा है। या तो कांग्रेस को अपनी शर्तों पर गठबंधन करना चाहिए या फिर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। वैसे भी यूपी का चुनाव सपा वर्सेज बीजेपी का है वैसे में कांग्रेस, सपा की असफलताओं को अपने सिर पर लादेगी? लोकसभा चुनाव ज्यादा इंपार्टेंट है।

यह भीड़ किसी इवेंट कंपनी द्वारा पैसा खर्च करके नहीं बुलाई गई है यह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों का समूह है जिसमें केवल भारतीय नहीं हैं यह सब अभिभूत हैं। भाई किसी को भी निराश नहीं करता।फोटो भी खिंचाता है उनसे संवाद भी करता है। सिर्फ़ भारत की नहीं दुनिया भर की महिलाएं राहुल गांधी की उपस्थिति में ख़ुद को सुरक्षित महसूस करती हैं राहुल के अलावा ओबामा ऐसे नेता थे जिनके बारे में महिलाएं ऐसा सोचती हैं। कोई बैरिकेटिंग नहीं हैं।आस पास के लोग स्वेच्छा से राहुल गांधी के बॉडीगार्ड के तौर पर सक्रिय हो जाते हैं जैसे उनके नेता की जिम्मेदारी उनकी है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन हो रहा है। किसकी शह पर हो रहा है सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। भाई के चेहरे पर विजयी मुस्कान है। बेरोजगारी और चुनाव में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जमकर बोला है।जानकारी मिल रही है कि अमेरिकी सीनेट के कई डेमोक्रेट सांसद राहुल गांधी से मिलने का समय माँग रहे हैं। एपस्टीन फाइलों के शेष पन्नों को भी जल्द आने की संभावना बढ़ी है।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के कल के भाषण पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया देने की ड्यूटी किसकी लगाई गई है?

राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भ्रष्ट चुनाव आयोग और इस भ्रष्ट सरकार की पूँछ में फिर से आग लगा दी है। राहुल का साफ कहना है कि अगर चुनाव आयोग के अनुसार करोड़ों वोटर फर्जी थे तो 2024 का चुनाव फर्जी था यह सरकार भी फर्जी है। मेरी नींद अभी खुली है मैं सुबह के दृश्य की कल्पना कर रहा हूं। भक्त भाइयों की हालत देख आप भी कहेंगे हाहाकार मचाता बंदर कूद गया लंका के अंदर

एंबुलेंस को रास्ता देने के बाद गिरे हुये तिरंगे मार्कर को जेब में रखने का मोदी जी का यह करिश्मा युगों तक याद रखा जाएगा। यह खबर सबसे पहले आज तक और इंडिया टुडे पर चली है। यह सबसे विश्वसनीय चैनल है।
A moment involving Prime Minister Narendra Modi during the ASEAN Summit in Manila has caught attention. During a group photograph with US President Donald Trump, Australian Prime Minister Anthony Albanese and Japanese Prime Minister Sanae Takaichi, Modi spotted a floor marker bearing the Indian Tricolour. He bent down, picked it up and placed it in his pocket, seemingly to prevent it from being stepped on. #NarendraModi #PMModi #IndianTricolour #ASEANSummit #Manila #DonaldTrump

क्या आप जानते हैं छत्रपति शिवाजी महाराज बादशाह अकबर महान को मानते थे जगतगुरू! अकबर महान के बारे में यह बात शिवाजी महाराज ने बादशाह औरंगजेब के नाम एक पत्र में लिखी है!आज मुगल बादशाहों के आकलन का तूफान उठा हुआ है ऐसे में अकबर बादशाह के बारे में शिवाजी महाराज का विचार जानना लाभकारी रहेगा! पढ़ें अकबर महान के बारे में शिवाजी महाराज के विचार। शिवाजी का यह पत्र यदुनाथ सरकार की किताब से उद्धृत है और लेकिन यहां प्रकाशित अंश राय आनन्द कृष्ण की किताब अकबर से लिया गया है। पत्र में शिवाजी के माध्यम से अकबर के प्रति उनकी प्रजा की भावनाएं भी उजागर होती है। अकबर की प्रजा उनको "जगतगुरु" मानती थी। शिवाजी के पत्र का अंश- "अकबर ने इस बड़े राज्य को बावन बरस तक ऐसी सावधानी और उत्तमता से चलाया कि सब फिरकों के लोगों ने सुख और आनन्द पाया। क्या ईसाई, क्या भुसाई, क्या दाऊदी, क्या फलकिये, क्या नसीरिए, क्या दहरिये, क्या ब्राह्मण और क्या सेवड़े, सब पर उनकी समान कृपा दृष्टि रहती थी। इसी सुलह कुल के बर्ताव के कारण सब लोगों ने उन्हें जगत गुरु की पदवी दी थी। इसी प्रभाव के कारण वे (अकबर) जिधर देखते थे, फतह उनके सामने आकर खड़ी हो जाती थी" मेरा मानना है कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता। उसे धुंधला करने की कोशिश करने में भी बहुत कुछ नष्ट करना होगा। आज बीजेपी शिवसेना और अन्य दल अकबर और शिवाजी महाराज के विचारों को लेकर क्या सोच रखते हैं वह जग जाहिर है। लेकिन अकबर और उनकी महानता के बारे में महान शिवाजी क्या सोच रखते हैं उसे उनके एक पत्र से समझा जा सकता है। शिवाजी का यह पत्र बताता है कि अकबर को शिवाजी कहीं से भी सांप्रदायिक और भेदवाद करने वाला या फिरकापरस्त शासक नहीं मानते थे। शिवाजी ने अपनी यह भावना अकबर के ही वंशज बादशाह औरंगजेब से प्रकट की है। अब यदि कोई इतिहास से अकबर के सुकीर्ति को मिटना चाहे तो शिवाजी के कथनों को जलाना पड़ेगा। मिटाना पड़ेगा। जो भावनाएं शिवाजी प्रकट कर रहे हैं उसे उनके नाम पर दल चला रहे लोग कितना मानते हैं यह देखने की बात है। लेकिन ऐतिहासिक तथ्यों को दरकिनार नहीं किया जा सकता। अकबर के देहांत पर देश की क्या प्रतिक्रिया थी उसका एक प्रमाण विख्यात हिंदी कवि बनारसी दास जैन ने अपनी पुस्तक अर्ध कथानक में लिखा है। वे लिखते हैं कि "प्रजा मानो अनाथ हो गई। उसका स्वामी चला गया। जौनपुर के निवासी भयभीत हो गए, उनका मुख पीला पड़ गया और हृदय व्याकुल हो गया। ऐसी ही प्रीति थी अकबर के प्रति प्रजा में" बादशाह अकबर के देहावसान की सूचना बनारसी दास जैन को जौनपुर में मिली थी। वे लिखते हैं कि जौनपुर में दस दिन शोक मनाया गया। कितना आपको बताया जाता है वह अपनी जगह है लेकिन आज आप का फर्ज बनता है कि आप अपने महान शासकों के बारे में वह जाने जो आपको नहीं बताया जा रहा है। अगर महान संत तुलसीदास और सूरदास अकबर के समकालीन होकर भी उनके बारे में कोई विरोधी वाक्य नहीं बोलते तो इसमें आश्चर्य कैसा? -बोधिसत्व भईया

यह किसी 56 इंची सीने वाले की कहानी नही है जिसने मीडिया को दलाल बना बीच बाजार नँगा कर दिया। यह असल मर्द के दौर की कहानी है जो जानता था कि स्वतंत्र मीडिया किसी डेमोक्रेसी में कितनी जरूरी है जो फौलाद का दिल रखता था। वह 38 साल पहले की बात थी। निस्संदेह वह 21 वीं सदी के भारत की बात नही थी। राजीव गांधी नए -नए प्रधानमंत्री बने थे। देश का मीडिया राजीव जी के साथ बेहद गहराई से जुड़ा हुआ था इस जुड़ाव का मतलब दलाली या भ्रष्टाचार करना नही एक दूसरे को खुल कर काम करने की आजादी देना था। फिर क्या था दूरदर्शन पर एमजे अकबर के "न्यूज़ लाइन" का प्रसारण शुरू हो गया जिसमें खुद कांग्रेस द्वारा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं और अमल के बीच की गहरी खाई का पर्दाफाश किया गया। एक मुख्यमंत्री के रिश्तेदार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर किया गया। ठीक इसी वक्त विनोद दुआ की जनवाणी शुरू हुई विनोद जी केंद्रीय मंत्रियों सार्वजनिक तौर से खाट खड़ी कर रहे थे। आजकल, फोकस जैसे कार्यक्रम आए जिसमें दिल्ली में फैले हैजे से हुई मौतों और उड़ीसा के कालाहांडी में भूख सी हुई मौतों पर साहसिक कार्यक्रम दिखाए गए। एक अमेरिकन पत्रकार ने उस वक्त अपनी डायरी में लिखा भारत का मीडिया,यूरोप की मीडिया से ज्यादा स्वतंत्र है। स्व विनोद दुआ और उनके समकालीन पत्रकारों ने स्व राजीव गांधी के कार्यकाल का वह समय देखा था जब पत्रकारिता के सामने सत्ता की आंख हमेशा झुकी रहती थी। वो मुझसे कहते थे कि उस दौर में जब पत्रकार सड़क पर निकलता था तो हीरो की तरह निकलता था वह स्क्रीन पर दिखता था तो लोग दिल थाम लेते थे। खबरों से सरकार अपनी नीतियां और जवाबदेही तय करती थी। आज यूंही याद आया।

असत्य, अहंकार, फरेब चेहरे की चमक छीन लेता है, आप खुद ही पहचान में आ जाते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पीएम को देखिए, कैसा बेजान खड़ा है। वैसे अरे भाई प्रेस का जवाब केवल ट्रंप क्यों देगा? क्वाड में मोदी से भी कुछ कहलवाना था। वैसे अच्छी बात है कि मोदी जी कॉन्फिडेंस में दिखाई दे रहे।

यह देश के जंगलों को अपनी हवस का चारागाह बनाने की बड़ी घटना है।महाराष्ट्र के सातारा जिले में मौजूद बाघों के जंगल में अदाणी समूह की 1500 मेगावाट क्षमता की तारली पंप्ड स्टोरेज परियोजना बननी थी।इसके लिए 150.74 हेक्टेयर गैर-वन भूमि का इस्तेमाल होना था।केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 11 फरवरी 2025 को परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी दी थी। पर्यावरण मंत्रालय के दस्तावेजों में परियोजना की अनुमानित लागत 5,675 करोड़ रुपये दर्ज थी। इस आधार पर राज्य वन्यजीव बोर्ड ने 23 फरवरी 2026 को 15 शर्तें लगाई थीं।इनमें परियोजना लागत का चार प्रतिशत सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के संरक्षण कोष में जमा करना भी शामिल था। इस हिसाब से कंपनी को करीब 227 करोड़ रुपये देने थे। लेकिन अडानी ने कमाल किया, आठ सितंबर 2026 को हलफनामा देकर परियोजना की लागत 56.75 करोड़ रुपये बताई।वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने 12 अक्टूबर को इस संशोधित आंकड़े को स्वीकार करते हुए एक प्रतिशत यानी 56.75 लाख रुपये तत्काल जमा करने और शेष तीन प्रतिशत राशि एनबीडब्ल्यूएल की मंजूरी के बाद देने को कहा। इससे प्रस्तावित संरक्षण राशि घटकर करीब 2.27 करोड़ रुपये रह गई। अब इस परियोजना पर रोक लगा दी गई। वन वि भग का आरोप है कि सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के पारिस्थितिकी संवेदनशील क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजना का निर्माण राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की अनिवार्य पूर्व मंजूरी के बिना शुरू कर दिया गया। कंपनी को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है।