
“वायरल होने की होड़ में, सच को राख मत होने दें, अफ़वाहों की चिंगारी से, भ्रम की आग मत भड़कने दें।” कभी अनार जैसी सनसनी, कभी बम जैसा हंगामा, कभी रॉकेट की रफ़्तार से फैलती अफ़वाहें, तो कभी चकरी की तरह घूमती पुरानी ख़बरें! याद रखिए, पटाखों की आवाज़ कुछ पल में थम जाती है, लेकिन अफ़वाहों की गूँज दूर तक जाती है। इस दिवाली, खुशियों के दीये जलाइए, भरोसे की रोशनी बढ़ाइए। झूठ की फुलझड़ियाँ नहीं, सच की रोशनी फैलाइए। रुकें। परखें। फिर साझा करें। आप सभी को सुरक्षित एवं शुभ दीपावली! #UPPolice #FakeNews #Diwali2026 #SpreadLightNotLies #LightUpFacts



































