मोदी सरकार के 12 साल, महँगाई की मार, जनता लाचार!
मोदी जी ने महँगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन आज हालात ये हैं कि आम आदमी की थाली छोटी हो रही है, जेब खाली हो रही है और घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
2014 में महँगाई कम करने का वादा, 2026 में जनता की जेब पर डाका -
▪️ आटा: ₹21 से ₹69
▪️ अरहर दाल: ₹75 से ₹180
▪️ सरसों तेल: ₹102 से ₹263
▪️ दूध: ₹36 से ₹85
▪️ चावल: ₹29 से ₹71
अब अक्टूबर में खाद्य महँगाई 8.94% और थोक महँगाई 12.29% तक पहुँच गई है।
▪️ एक सर्वे के मुताबिक, 61% परिवारों का घरेलू ज़रूरतों पर मासिक खर्च पिछले साल से 20% से अधिक बढ़ गया है।
▪️ 74% लोगों को गैर-ज़रूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
मोदी जी, देश की तरक्की का पैमाना आपके भाषणों की लंबाई नहीं, आम आदमी की थाली में भोजन और उसकी जेब में बची कमाई है।
आखिर कब तक जनता आपकी आर्थिक बदइंतज़ामी की कीमत चुकाती रहेगी?
भारत एक आर्थिक आपदा के दरवाज़े पर खड़ा है - ये एक कड़वी सच्चाई है।
आज एक युवा को भरोसा नहीं कि उसकी डिग्री उसे नौकरी दिला पाएगी।
एक छात्र को डर है कि कहीं पेपर लीक से उसका भविष्य बर्बाद न हो जाए।
छोटे कारोबारी सरकारी प्रताड़ना और कुछ अरबपतियों के मोनोपॉली के डर के साए में जी रहे हैं।
रोज़गार के अवसर घट रहे हैं और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। आज का भारत, वो भारत नहीं है जिसकी मज़बूत आर्थिक बुनियाद कांग्रेस ने दशकों की मेहनत से खड़ी की थी।
मीडिया इस सच्चाई को दबा सकता है, प्रधानमंत्री इससे मुँह मोड़ सकते हैं, लेकिन हकीकत नहीं बदल सकती।
और ये आर्थिक आपदा खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों से बनाई है - ये एक और कड़वी सच्चाई है।
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि।
1929 में शहीद भगत सिंह जी के साथ अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध क्रांति की आवाज़ बुलंद करने से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक, उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया।
उनका संघर्ष, बलिदान और “इंक़लाब ज़िंदाबाद” का नारा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल सड़क हादसों में कई लोगों की मृत्यु हुई बेहद पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
राज्य सरकार को त्वरित सहायता पहुँचानी चाहिए और केंद्र सरकार की ओर से पीड़ितों को तुरंत व पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए।
मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वे पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें।
“मेरे शरीर पर पड़ने वाली हर लाठी, ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में एक कील साबित होगी।”
~ लाला लाजपत राय
देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
At the launch of CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi Ji's ‘Belonging: A Journey of Love’, we celebrate her remarkable journey through love, loss and adversity, and her enduring bond with India.
A life of extraordinary courage, sacrifice and quiet resilience.
Told in her own words, it is a deeply personal story of strength, dignity and belonging.
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है।
मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी।
“Freedom of the press is a precious privilege that no country can forego.”
~ Mahatma Gandhi
On #NationalPressDay, my warm greetings to all members of the Press and Media.
A free and fearless press is the backbone of Democracy. It must uphold truth with courage, integrity and independence; without fear or favour.
The media’s duty is not to echo the government’s prejudiced narrative or hide its failures, but to question those at the highest echelons of power, and to hold them accountable.
That is the true spirit of a free press and a vibrant Democracy.
“अबुआ राज सेतेर जाना, महारानी राज तुंदु जाना”
जिसका अर्थ है कि अपना राज स्थापित हो, अंग्रेज़ी हुकूमत का अंत हो। इस बुलंद नारे के साथ जल, जंगल, ज़मीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध उलगुलान का बिगुल फूँकने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनका साहस, संघर्ष और अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
प्राकृतिक संपदा, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली आदिवासी विरासत की धरती झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन अवसर झारखंड की प्रगति, खुशहाली और हर नागरिक के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।
महात्मा गाँधी जी के आध्यात्मिक अनुयायी, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक आचार्य विनोबा भावे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
भूदान और सर्वोदय आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समानता, न्याय और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार और आदर्श सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।
Pandit Jawaharlal Nehru was the principal architect of modern India. He understood that a nation as diverse as ours could only be held together by Democracy; one that embraced different cultures, beliefs, political voices and aspirations.
As we pay our solemn tributes to him at Shanti Van today, we must reaffirm our resolve to preserve, protect and defend the Constitution, our democratic institutions and the values that bind us together.
That is Nehru’s enduring legacy. And upholding it is our collective responsibility.
भारत की आज़ादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में ऐतिहासिक योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी के बाद तमाम चुनौतियों के बीच उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और अटूट संकल्प से भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को नई दिशा दी।
लोकतंत्र, समानता, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच में उनका गहरा विश्वास था। उन्होंने हमेशा एक ऐसे भारत का सपना देखा, जहाँ हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर मिले और सभी एकता, भाईचारे और देशहित की भावना के साथ आगे बढ़ें।
बच्चों के प्रति उनका विशेष स्नेह और उनकी शिक्षा व उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण हमें याद दिलाता है कि देश का भविष्य हमारी आने वाली पीढ़ियों के हाथों में है।
बाल दिवस पर सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, समान अवसर और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार दिलाने के संकल्प को और मजबूत करें।
नेहरू जी के विचार और आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं।
Deeply anguished by the tragic road accident in Kaziranga, Assam, which has claimed precious lives, including young students.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and strength for the families enduring this painful loss.
I urge all Congress workers in the region to extend every possible assistance to the victims and their families, and stand by them in this hour of grief.
Instead of ‘Make in India’, Modi Govt has put ‘Break in India’ in Manufacturing!
1️⃣ 72% of PLI’s employment generation target remains unmet.
2️⃣ In 6 years, nearly 82% of the promised PLI incentives remain undisbursed.
3️⃣ Five key PLI schemes where substantial portions of the sanctioned outlay remain undisbursed (as of March 2026)
🔻Textiles: 96.39% of the ₹10,683 crore PLI outlay remains undisbursed, with only 3.61% released.
🔻Renewable Energy (Solar PV Modules): Not a single rupee of the ₹24,000 crore PLI outlay has been disbursed — 100% remains unreleased.
🔻White Goods (ACs and LEDs): 90.71% of the ₹6,238 crore outlay remains undisbursed.
🔻IT Hardware: A staggering 99.43% of the PLI outlay remains undisbursed, with just 0.57% released.
🔻Advanced Chemistry Cell (ACC) Batteries: 100% of the ₹18,100 crore outlay remains undisbursed, with no PLI incentive payments reported.
Additional significant examples: Bulk Drugs — 98.73% undisbursed; Specialty Steel — 96.27%; Medical Devices — 92.21%; Automobiles and Auto Components — 90.80%.
(Source: NITI Aayog–IIM Ahmedabad, Impact Assessment of PLI Schemes, released 12 November 2026; data through 31 March 2026)
4️⃣ Average annual manufacturing IIP growth under the UPA was 7.43%. Under the Modi Government, it fell to just 3.15% (till FY24)—less than half!
5️⃣ In its 2014 manifesto, the BJP promised to transform India into a “Global Manufacturing Hub”, pledging millions of jobs, stronger MSMEs, easier clearances and an end to red tape.
12 years later, manufacturing accounts for barely 14% of India’s GVA. The promised employment boom remains elusive.
Where are the factories? Where are the jobs? Where is the promised manufacturing revolution?