
Through such initiatives, PFWS remains committed to nurturing young minds, building confidence and inspiring children to explore their potential and shine bright.

Working towards the welfare & betterment of @DelhiPolice families since 1972 by providing a platform for income generation,vocational training & holistic growth

Through such initiatives, PFWS remains committed to nurturing young minds, building confidence and inspiring children to explore their potential and shine bright.

Children participated enthusiastically, showcasing their imagination, creativity and thoughtful perspectives. Winners were selected by the respective Team Leaders and will be awarded certificates and cash prizes to recognise and encourage their talent and efforts.

The celebrations featured Essay Writing Competitions on “Equal Opportunities for Every Child” and “Children as Future Changemakers”, and Drawing Competitions on “Rainbow of Happiness” and “Every Child Deserves to Shine”.

The Police Families Welfare Society (PFWS) celebrated Children’s Day with great enthusiasm across all 14 Welfare Centres, bringing together children of Delhi Police families for a day of creativity, learning and self-expression.

दिल्ली पुलिस के सभी परिवारों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔 दीपावली का पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। यह पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। जय हिन्द!🇮🇳

आइए, स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ और अपने आसपास को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत। 🇮🇳

‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार कल्याण समिति (PFWS) के सभी 14 कल्याण केंद्रों पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। 🇮🇳 इस अवसर पर सभी ने मिलकर कल्याण केंद्रों में साफ-सफाई की और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सत्य, अहिंसा, सेवा, त्याग और राष्ट्रप्रेम जैसे अच्छे मूल्यों को समझने का अवसर मिला। PFWS बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जय हिंद 🇮🇳

वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के महान व्यक्तित्वों की वेशभूषा धारण कर देशभक्ति से भरी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं विचारों से प्रेरित होकर अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किए।

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं देशप्रेम का सुंदर प्रदर्शन किया।

गांधी जयंती के पावन अवसर पर पुलिस परिवार कल्याण समिति (PFWS) के सभी 14 कल्याण केंद्रों पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

महात्मा गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए, हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में योगदान दें। आइए, स्वच्छता, सेवा और करुणा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएँ। जय हिंद I

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समिति के कल्याण केंद्रों में दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए विशेष आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएँ बनाने और मोदक तैयार करने की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। गणपति बप्पा मोरया!

समिति के कल्याण केंद्रों पर हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्यों हेतु लेख-लेखन, कविता-पाठ, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समिति के कल्याण केंद्रों पर शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस परिवार सदस्यों ने शिक्षकों के अमूल्य योगदान व् उनके महत्व को श्रद्धापूर्वक याद किया|बच्चों ने अपने विचारों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव व्यक्त किया व् उनके मार्गदर्शन हेतु आभार प्रकट किया|