←
om19,476 posts
om avatar

om

@9viewpoint

also highly contagious is kindness,patience,love, enthusiasm,and a positive attitude Don’t wait to catch it from others Be the carrier

◷ Joined November 2011▧ 230 Photos and videos
Anurag avatar
⟳ om retweeted
Anurag@anuragteewari·2h

सफ़ाई में समय लगेगा। तस्वीर अभी चाहिए। पेश है साफ़ फ़ोटो™ 📸 गंदगी हटाइए नहीं, फ्रेम से बाहर कीजिए! #PrakashBharati #IndianSatire #HindiComedy

0:20
Swami Avdheshanand avatar
⟳ om retweeted
Swami Avdheshanand@AvdheshanandG·11h

श्रीराम कथा : षष्टम दिवस जोधपुर, राजस्थान। अद्वैत वेदान्त, धर्म, गुरु-कृपा, मर्यादा एवं श्रीराम के वनगमन के दिव्य प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु ! लोककल्याण की पावन भावना से दशहरा मैदान, जोधपुर में ‘प्रभु प्रेमी संघ, जोधपुर’ द्वारा आयोजित श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण आधारित ‘श्रीराम कथा’ के षष्टम दिवस पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ‘पूज्य आचार्यश्री’ ने अद्वैत वेदान्त, आत्मज्ञान, धर्म, कर्तव्य, सद्गुरु-कृपा एवं भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण विवेचन किया। "पूज्य आचार्यश्री" ने कहा कि भगवान नित्य, सनातन एवं सर्वव्यापी हैं। ‘सर्वं खल्विदं ब्रह्म’ तथा ‘ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या जीवो ब्रह्मैव नापरः’ के अद्वैत सिद्धान्त के माध्यम से आत्मा और ब्रह्म की अभिन्नता का बोध होता है। आत्मचिन्तन, साधन चतुष्टय एवं सद्गुरु-कृपा से साधक अपने शुद्ध, चैतन्य एवं अविनाशी स्वरूप का अनुभव कर राग-द्वेष, भय और दुःख से मुक्त होकर शान्ति एवं समत्व की ओर अग्रसर होता है। ईश्वर, गुरु एवं आत्मा की एकात्मता का बोध ही आत्मज्ञान का परम मार्ग है। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक एवं राजधर्म का प्रसंग सुनाते हुए "पूज्य आचार्यश्री" ने धर्म, सत्य, वचनपालन एवं मर्यादा के महत्त्व को प्रतिपादित किया। देवकार्य की सिद्धि हेतु मंथरा-कैकेयी प्रसंग, दो वरदानों के माध्यम से भरत के राज्याभिषेक एवं श्रीराम के चौदह वर्ष वनवास की मांग तथा रघुकुल की वचनपालन परम्परा का मार्मिक वर्णन किया। “रघुकुल रीति सदा चली आई। प्राण जाए पर वचन न जाई ।।” पिता के वचन को धर्म मानकर भगवान श्रीराम माता सीता एवं भ्राता लक्ष्मण के साथ वनगमन को प्रस्थान कर गए। निषादराज केवट की अनन्य भक्ति, गंगा पार कराने का प्रसंग, महर्षि भारद्वाज के आश्रम में सत्संग तथा महर्षि वाल्मीकि द्वारा चित्रकूट को निवास हेतु सुझाने के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, विनय, त्याग, सत्संग एवं साधना की महिमा प्रकट हुई। चित्रकूट प्रभु श्रीराम के वनवास, धर्मस्थापन एवं लोकमंगल के दिव्य संकल्प का पावन साक्षी बना। कथा के इस पावन अवसर पर जोधपुर की महारानी आदरणीया श्रीमती हेमलता राजे जी, DRM श्री अनुराग त्रिपाठी जी, श्री कन्हैया लाल बेरवा जी, श्री कमलेश पुरोहित जी, श्रीमती शिल्पा थानवी जी, श्री उमेश मालानी जी, श्री सुधीर अग्रवाल जी, श्री शिव प्रकाश व्यास जी, श्रीमती पूनम शर्मा जी, पूज्य श्री स्वामी हरिराम शास्त्री जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी नित्यानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी कल्याणानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी ज्ञानानन्द गिरि जी महाराज एवं ऋषि ज्ञानात्मा जी सहित अनेक गणमान्यजन, सन्त-महात्मा, प्रभु प्रेमी संघ के न्यासीगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं देश-विदेश से पधारे श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीराम कथा का यह दिव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, आत्मचिन्तन, वैराग्य एवं अद्वैत-बोध का प्रेरणास्रोत बना। सम्पूर्ण कथा पण्डाल श्रीराम नाम, श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास से अनुप्राणित रहा। #श्रीराम_कथा #श्रीमद्वाल्मीकीयरामायण #जोधपुर #सूर्यनगरी #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Quotes #स्वामी_अवधेशानन्द_गिरि #सनातनसंस्कृति

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
Aravind avatar
⟳ om retweeted
Aravind@aravind·14h

Wait. Wasn't the PM in Philippines meeting Trump and attending events? How does he have so much energy at this age even after a jet lag of 10 hrs?! I feel tired just sitting and posting on X.

ANI@ANI15h

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Bharat Mandapam to chair the meeting of the Council of Ministers

0:11
Prime India avatar
⟳ om retweeted
Prime India@primeindiia·Nov 17

AIIMS Delhi has successfully performed India's first open fetal surgery, operating on an unborn baby still inside the mother's womb. The surgery was performed to repair a serious spinal defect in the baby at just 25 weeks of pregnancy. A team of more than 30 doctors and medical staff worked together to make this complex procedure possible. The surgery was also performed free of cost under a government healthcare scheme. A remarkable achievement by Indian doctors.

1:52
Damian Roland avatar
⟳ om retweeted
Damian Roland@Damian_Roland·Nov 17

"Detecting deterioration of children in emergency departments requires more than a score alone" Glad to have been given opportunity to write a short opinion piece in the @bmj_latest . The release of the Emergency Department NPEWS is a chance to highlight an ongoing tension 1/4

Swami Avdheshanand avatar
⟳ om retweeted
Swami Avdheshanand@AvdheshanandG·19h

।। ऐतरेय उपनिषद् ।। (प्रथम अध्याय, तृतीय खण्ड) तच्चक्षुषाऽजिघृक्षत् । तन्नाशक्नोच्चक्षुषा ग्रहीतुम् । स यद्धैनच्चक्षुषाऽग्रहैष्यद्दृष्ट्वा हैवान्नमत्रप्स्यत् ।। १.३.५ ।। दृष्टि की सीमा ! पुरुष ने नेत्रों से अन्न ग्रहण करना चाहा। वह ऐसा नहीं कर सका। यदि चक्षु अन्नग्रहण कर सकता, तो भोजन को देखकर ही तृप्ति हो जाती। नेत्र रूप का ज्ञान देते हैं। रूपदर्शन शरीर की पोषणक्रिया नहीं करता। श्रुति प्रत्येक करण की विशिष्टता दिखाते हुए उसके सामर्थ्य की सीमा भी बताती है। अद्वैत के व्यापक विवेक में दृश्य और द्रष्टा का भेद महत्त्वपूर्ण है। नेत्र तथा उनकी स्थिति भी जानी जाती है। आत्मा को किसी दृश्य आकृति में सीमित करके नहीं पहचाना जा सकता। अद्वैतबोध : आत्मा समस्त दृश्य अनुभव का प्रकाशक है; वह दृश्य वस्तुओं में से एक वस्तु नहीं है। Seeing Is Not Possessing. An attempt is made to grasp food through sight. It fails, for otherwise seeing food would be sufficient to end hunger. The eye reveals visible form. It provides information about colour, shape, distance, and appearance. Such knowledge has practical importance, but it does not accomplish ingestion. The mantra continues the disciplined distinction between the faculties. Vision is effective within its domain, and its limitations are equally evident. Advaitic reflection extends this discrimination to the relation between seeing and knowing the condition of sight. One recognises clear vision, blurred vision, and the absence of visual experience. The eye’s changing condition is itself available to knowledge. The Self therefore cannot be confined to the operation of the visual instrument. Nor can it be discovered as one more visible object. Any seen form belongs to the field of what is revealed. For contemplation, this distinction is valuable because the mind often associates certainty with visibility. Vedānta asks the seeker to inquire into the consciousness that makes visibility meaningful. The eye reveals forms; the Self is the reality in whose presence both forms and the condition of seeing are known. #ऐतरेयोपनिषद् #अद्वैतवेदान्त #आदिशंकराचार्य #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Qoutes

Post attachmentPost attachment
Emre Aslanger avatar
⟳ om retweeted
Emre Aslanger@AslangerE·Nov 16

Coming soon...

0:33
Swami Avdheshanand avatar
⟳ om retweeted
Swami Avdheshanand@AvdheshanandG·Nov 17

श्रीराम कथा : पञ्चम दिवस जोधपुर, राजस्थान ! सत्संग, सद्गुरु-कृपा, आत्मज्ञान एवं श्रीराम-सीता विवाह के दिव्य प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु ! लोककल्याणार्थ दशहरा मैदान, जोधपुर में ‘प्रभु प्रेमी संघ, जोधपुर’ द्वारा आयोजित "श्रीराम कथा" के "पञ्चम दिवस" पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ‘पूज्य आचार्यश्री’ ने सत्संग, सद्गुरु-महिमा, आत्मचिन्तन एवं श्रीरामचरितमानस के भावपूर्ण प्रसंगों का सुन्दर विवेचन किया। "पूज्य आचार्यश्री" ने मनुष्य जीवन की दुर्लभता बताते हुए कहा कि मनुष्यत्व, मोक्ष की आकांक्षा और ब्रह्मनिष्ठ महापुरुष का आश्रय - ये तीनों ईश्वरीय अनुग्रह से ही प्राप्त होते हैं। सद्गुरु अज्ञान का आवरण हटाकर साधक को उसके वास्तविक आत्मस्वरूप का बोध कराते हैं। सत्संग का वास्तविक फल हमारे आचरण में दिखाई देना चाहिए। इससे दृष्टि निर्मल, वाणी मधुर, हृदय करुणामय और जीवन संयमित बनता है। "पूज्य आचार्यश्री" ने कहा कि सत्संग, स्वाध्याय, भगवन्नाम एवं गुरु-सान्निध्य जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं, जितना शरीर के लिए आहार। सत्संग मनुष्य की दृष्टि और जीवन की दिशा बदल देता है। "सत्सङ्गत्वे निस्सङ्गत्वं निस्सङ्गत्वे निर्मोहत्वम्। निर्मोहत्वे निश्चलतत्त्वं निश्चलतत्त्वे जीवन्मुक्तिः।।" अर्थात्, सत्संग से निःसंगता, निःसंगता से निर्मोहता और निर्मोहता से आत्मतत्त्व में स्थिरता प्राप्त होती है, जो जीवन्मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि जो जीवन में कर्तव्यबोध कराए, वही गुरु है। गुरु शास्त्रों के माध्यम से साधक को उचित दिशा प्रदान करते हैं। कथा-श्रवण, यज्ञ-दर्शन, गंगा-स्नान एवं सन्त-महापुरुषों के दर्शन जैसे सत्कार्यों के लिए किसी निमंत्रण की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक सुअवसर का लाभ उठाना चाहिए। श्रीरामकथा के प्रसंगों में "पूज्य आचार्यश्री" ने महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम एवं लक्ष्मण के मिथिला आगमन, राजा जनक द्वारा उनके स्वागत तथा नगरवासियों के उनके अलौकिक स्वरूप पर मुग्ध होने का भावपूर्ण वर्णन किया। माता सीता द्वारा माता गिरिजा का पूजन, पुष्पवाटिका में श्रीराम-सीता का प्रथम दर्शन और स्वयंवर की रंगभूमि के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शिवधनुष स्वयंवर में जब अनेक राजा धनुष को हिला तक नहीं सके, तब महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने गुरु को मन ही मन प्रणाम किया और सहजता से शिवधनुष उठाकर भंग कर दिया। इसके पश्चात् माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला पहनाकर उनका वरण किया। "पूज्य आचार्यश्री" ने इस प्रसंग के माध्यम से बताया कि विनम्रता और धर्म के समक्ष अहंकार एवं शक्ति का दर्प टिक नहीं सकता। इसके उपरान्त महर्षि परशुराम का आगमन, श्रीराम एवं लक्ष्मण के साथ उनका संवाद तथा श्रीराम के दिव्य स्वरूप का परिचय पाकर उनकी वन्दना के प्रसंग का वर्णन हुआ। आगे राजा दशरथ एवं गुरु वशिष्ठ के मिथिला आगमन, दोनों राजवंशों के मध्य वैवाहिक सम्बन्ध तथा श्रीराम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-माण्डवी और शत्रुघ्न-श्रुतिकीर्ति के चारों दिव्य विवाहों का अत्यन्त भावपूर्ण वर्णन किया गया। विवाहोपरान्त श्रीराम के अयोध्या आगमन से सम्पूर्ण नगर में छाए मंगलोत्सव और आनन्द का चित्रण भी कथा का विशेष आकर्षण रहा। आज कथा श्रवण हेतु जोधपुर की महारानी आदरणीया श्रीमती हेमलता जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आदरणीय श्री पी.पी. चौधरी जी, विधायक श्री देवेन्द्र जोशी जी, श्री गोपाल खेरीवाल जी, डॉ. अशोक सिंघवी जी, श्री चन्द्र प्रकाश व्यास जी, श्री जीतेंद्र फोफ्लिया जी, पूज्य स्वामी हरिराम शास्त्री जी महाराज, पूज्य स्वामी नित्यानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य स्वामी कल्याणानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य स्वामी ज्ञानानन्द गिरि जी महाराज एवं ऋषि ज्ञानात्मा जी सहित प्रभु प्रेमी संघ के प्रमुख न्यासीगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि तथा देश-विदेश से पधारे सन्तजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। #श्रीराम_कथा #श्रीमद्वाल्मीकीयरामायण #जोधपुर #सूर्यनगरी #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Quotes #स्वामी_अवधेशानन्द_गिरि #सनातनसंस्कृति

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
noamaan wilson-baig avatar
⟳ om retweeted
noamaan wilson-baig@LeDyslexicMedic·Nov 16

Can high-flow nasal oxygen help open the airway? 🫁 See how the pharyngeal airway and glottic view change as heated, humidified flow rises from 0 to 70 L/min—positive pressure in action. @WWLNHS @WWLCCOT @YorksAmbulance

0:36
Swami Avdheshanand avatar
⟳ om retweeted
Swami Avdheshanand@AvdheshanandG·Nov 17

।। ऐतरेय उपनिषद् ।। (प्रथम अध्याय तृतीय खण्ड) तत्प्राणेनाजिघृक्षत् । तन्नाशक्नोत्प्राणेन ग्रहीतुम् । स यद्धैनत्प्राणेनाग्रहैष्यदभिप्राण्य हैवान्नमत्रप्स्यत् ।। १.३.४ ।। घ्राणशक्ति की सीमा ! पुरुष ने प्राण द्वारा अन्न को ग्रहण करना चाहा। वह सफल नहीं हुआ। यदि ऐसा सम्भव होता, तो अन्न को सूँघने से ही तृप्ति हो जाती। इस प्रसंग में नासिका से सम्बद्ध प्राणव्यापार का आशय गन्धग्रहण है। गन्ध का अनुभव भोजन का विकल्प नहीं बन सकता। आत्मविवेक की दृष्टि से घ्राण भी एक विशिष्ट विषय को ग्रहण करने वाला उपकरण है। उसकी सामर्थ्य सीमित है और उसकी क्रिया ज्ञात होती है। अतः उसे ही सम्पूर्ण ज्ञाता मान लेना उचित नहीं है। अद्वैतबोध : इन्द्रिय अपनी सीमा में विषय ग्रहण करती है; आत्मा उस ग्रहण का भी साक्षी है। Smelling and Nourishment Are Distinct. The being attempts to grasp food through prāṇa in its nasal function but cannot. Otherwise, merely smelling food would bring satisfaction. The context determines the meaning of prāṇa here. The concluding reference to smelling shows that the passage concerns the function associated with the nose. It should not be indiscriminately converted into a statement about every aspect of vital force. Smell may reveal the presence and character of food. It may stimulate desire and assist recognition. Yet it does not provide the nourishment received through eating. Adi Shaṅkaracharya treats this sequence as an examination of the respective capacities of the organs. Each operates within a specific domain; no single faculty can replace all the others. Within the broader Advaitic inquiry, this helps separate an instrument from the consciousness revealing its activity. The presence of fragrance, its disappearance, and an inability to smell are all knowable conditions. As a reflective application, one may observe how sensory attraction arises without making it the whole meaning of oneself. The attraction is experienced; it is not the definition of the experiencer’s ultimate reality. The sensory function is conditioned and specific; the Self is its conscious foundation. #ऐतरेयोपनिषद् #अद्वैतवेदान्त #आदिशंकराचार्य #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Qoutes

Post attachmentPost attachment
AORA India avatar
⟳ om retweeted
AORA India@AoraIndia·Nov 16

🚨 Do you think PENG Block is truly MOTOR-SPARING? 🤔 Time to rethink! Can PENG weaken the quadriceps despite being designed to spare motor function? 🦵 Pain relief ≠ preserved muscle strength! Technique, volume & spread matter. 💉 #PENGBlock @DrRiteshRoy1 @dragarwalgaurav

1:06
Swami Avdheshanand avatar
⟳ om retweeted
Swami Avdheshanand@AvdheshanandG·Nov 16

श्रीराम कथा : चतुर्थ दिवस जोधपुर, राजस्थान। गुरु-भक्ति, धर्म-संरक्षण, मर्यादा, करुणा एवं सद्गुरु-कृपा के दिव्य प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु। लोककल्याण की पावन भावना से दशहरा मैदान, जोधपुर में ‘प्रभु प्रेमी संघ, जोधपुर’ द्वारा आयोजित "श्रीराम कथा" के "चतुर्थ दिवस" का आयोजन अत्यन्त श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद गुरुदेव श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ‘पूज्य आचार्यश्री’ ने श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण के विविध प्रसंगों के माध्यम से गुरु-समर्पण, विनम्रता, धर्मनिष्ठा, करुणा एवं सदाचार के जीवनोपयोगी संदेशों का मार्मिक प्रतिपादन किया। कथा का शुभारम्भ करते हुए "पूज्य आचार्यश्री" ने माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति प्रणाम, अभिवादन और सम्मान की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन विनम्रता, संस्कार एवं मर्यादित आचरण का शाश्वत आदर्श है। प्रातःकाल कर-दर्शन की भारतीय परम्परा का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रत्येक दिन का आरम्भ शुभ संकल्प, ज्ञान, सद्कर्म एवं ईश्वर-स्मरण से करने की प्रेरणा दी। महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण के वन-गमन का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने गुरु-आज्ञा एवं गुरु-कृपा का महत्त्व प्रतिपादित किया। सरयू तट पर महर्षि विश्वामित्र द्वारा भगवान श्रीराम को प्रदान की गई ‘बला’ एवं ‘अतिबला’ विद्याओं को गुरु-शिष्य परम्परा, आत्मबल, संयम एवं साधना की दिव्य निधि बताया। ताड़का, सुबाहु एवं मारीच के प्रसंग में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने ऋषि-मुनियों के यज्ञ एवं धर्म की रक्षा के लिए अधर्म का विनाश किया। ताड़का को भी अपने श्रीचरणों से परम गति प्रदान करना प्रभु की असीम करुणा एवं अनुग्रह का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र में धर्म-संरक्षण के पराक्रम और समस्त प्राणियों के प्रति करुणा का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। सद्गुरु-महिमा का वर्णन करते हुए "पूज्य आचार्यश्री" ने कहा कि गुरु-कृपा से अन्तःकरण निर्मल होता है, विवेक जाग्रत होता है और अज्ञान का अन्धकार दूर होकर आत्मज्ञान का प्रकाश प्रकट होता है। देवी अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम की कृपा से शापग्रस्त अहिल्या पुनः अपने दिव्य स्वरूप को प्राप्त हुईं। यह प्रसंग विश्वास दिलाता है कि ईश्वर की करुणा उपेक्षित, निराश एवं प्रतीक्षारत जीव का भी उद्धार करती है। माँ गंगा की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने उन्हें समस्त मंगल, पवित्रता, सुख एवं कल्याण की अधिष्ठात्री बताया। कथा के समापन की ओर महर्षि विश्वामित्र द्वारा भगवान श्रीराम को मिथिला में आयोजित धनुष-यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान की आज्ञा देने का प्रसंग आया। यज्ञ की सफलतापूर्वक रक्षा के उपरान्त भी भगवान श्रीराम का गुरु के सम्मुख विनम्रतापूर्वक अगली आज्ञा की प्रतीक्षा करना गुरु-भक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं मर्यादा का अनुपम उदाहरण है। इस प्रकार कथा का "चतुर्थ दिवस" गुरु-महिमा, विनम्रता, धर्मरक्षा, करुणा एवं भगवत्कृपा के दिव्य संदेशों से परिपूर्ण रहा। "पूज्य आचार्यश्री" ने प्रेरित किया कि माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान, धर्म के प्रति निष्ठा, गुरु के प्रति समर्पण और समस्त प्राणियों के प्रति करुणा ही श्रेष्ठ जीवन के आधार हैं। इस अवसर पर जोधपुर की महारानी आदरणीया श्रीमती हेमलता जी, जोधपुर के जिला कलेक्टर आदरणीय श्री आलोक रंजन जी, अजनेश्वर धाम के श्री स्वामी शान्तेश्वर जी महाराज, आदरणीय श्री घनश्याम ओझा जी, श्री राधेश्याम रंगा जी, श्री निर्मल गहलोत जी, श्री गिरीश माथुर जी, श्री प्रवीण शर्मा जी, श्री ताराचंद रांकावत जी, पूज्य श्री स्वामी हरिराम शास्त्री जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी नित्यानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी कल्याणानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी ज्ञानानन्द गिरि जी महाराज एवं ऋषि ज्ञानात्मा जी सहित प्रभु प्रेमी संघ के प्रमुख न्यासीगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, शासन-प्रशासन के अधिकारी तथा देश-विदेश से पधारे संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। #श्रीराम_कथा #श्रीमद्वाल्मीकीयरामायण #जोधपुर #सूर्यनगरी #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Quotes #स्वामी_अवधेशानन्द_गिरि #सनातनसंस्कृति

Post attachmentPost attachmentPost attachmentPost attachment
Kanwal Sibal avatar
⟳ om retweeted
Kanwal Sibal@KanwalSibal·Nov 15

This man openly doing opposition politics in India should be expelled. He is taking unacceptable political liberties. We shouldn’t be cowed down by the role the European parliament plays in ratifying the India- EU FTA. If we don’t want to go that far, slam him hard and blacklist him.

Hyderabad, Telangana: At the Bharat Summit 2026, Secretary General of the Party of European Socialists, Giacomo Filibeck says, "The reason why we are extremely concerned with the way the hijacking of the democracy is ongoing in India is that new facts have emerged, and Rahul Gandhi has explained them very clearly to the audience of this conference. And we cannot tolerate that what was once the largest democracy in the world to become a corrupted one. So, we stand by Rahul Gandhi, the Indian Congress party, in defending democracy in India"

0:32