आज मंदसौर के गांधीसागर में विशेष कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के समग्र औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, नवीकरणीय ऊर्जा, हवाई संपर्क के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं दूरगामी निर्णय लिए गए।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
🏑 भोपाल की धरती पर सजेगा एशियाई महिला हॉकी का महाकुंभ
19 से 28 नवंबर 2026
एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026
का भव्य आयोजन
🌟 आइए, अंतरराष्ट्रीय हॉकी के ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें
@DrMohanYadav51@TheHockeyIndia@MP_DSYW#CMMadhyaPradesh
वायरल वीडियो के संबंध में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सुश्री नेहा माली से की मुलाकात, स्वयं सुनी समस्या
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार शिकायत की जांच कराकर नियमानुसार त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन
Read More: facebook.com/share/p/1FPU4jU…@CMMadhyaPradesh#neemuch
गांधीसागर से जुड़ेगा प्रगति का नया अध्याय...
मध्यप्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।
प्रदेश के विकास में अहम 'पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' और नीमच-मंदसौर क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#GandhiSagarCabinetMP#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
मंदसौर स्थित गांधीसागर जलाशय के तट पर आज विशेष कैबिनेट बैठक से पूर्व विधि-विधान से 'मां चंबल' की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम में गांधीसागर इको-टूरिज्म परियोजना के ₹40.50 करोड़ की लागत के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया।
चंबल नदी प्रदेश में मंदसौर, नीमच, भिण्ड, मुरैना आदि क्षेत्रों में किसानों की समृद्धि का प्रमुख आधार है। गांधीसागर डैम में बन रहे देश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक पंप हाइड्रो प्रोजेक्ट से बिजली का उत्पादन 20 गुना बढ़कर लगभग 2,000 मेगावाट हो जाएगा।
आज की कैबिनेट इस क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में माइलस्टोन होगी और यहां के समृद्ध वन्य जीवन, चीता प्रोजेक्ट, लुप्तप्राय: पक्षियों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान में पर्यटन भी बढ़ेगा।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
प्रदेश की ऊर्जा क्षमता, औद्योगिक विकास एवं पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करने के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में आयोजित कैबिनेट बैठक राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ प्रारम्भ हुई।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
गांधीसागर में एशिया के बड़े पम्प्ड स्टोरेज बिजली प्रोजेक्ट का निर्माण मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
दिसंबर से इसकी कमीशनिंग प्रारंभ होगी। यह परियोजना प्रदेश की बिजली जरूरतों को पूरा करने और भविष्य की ऊर्जा मांग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
समग्र शिक्षा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण के लिए प्रशिक्षण आयोजित
सीईओ जिला पंचायत ने प्रशिक्षणार्थियों को दिया मार्गदर्शन
facebook.com/projsmorena/pos…#Morena#JansamparkMP
न्यायोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मुरैना में रन फॉर जस्टिस मैराथन एवं वॉकाथन का आयोजन
निःशुल्क विधिक सहायता एवं न्याय संबंधी योजनाओं के प्रति आमजन को किया जागरूक
facebook.com/projsmorena/pos…#Morena#JansamparkMP
विश्व निमोनिया दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
निमोनिया के लक्षणों की समय पर पहचान, बचाव एवं उचित उपचार के प्रति आमजन को किया जागरूक
facebook.com/projsmorena/pos…#Morena
नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए इंदौर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, भोपाल और रीवा में 6 विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
मध्यप्रदेश नागर विमानन नीति-2025 के माध्यम से प्रदेश में घरेलू हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट विकास के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में 8 एयरपोर्ट संचालित हैं, जबकि 2 एयरपोर्ट निर्माणाधीन हैं : CM
@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh#GandhiSagarCabinetMP#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
शीत ऋतु में हृदय रोगों से बचाव के लिए बरतें विशेष सावधानी, एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक सेवन करने से बचें
जिला चिकित्सालय मुरैना द्वारा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील
facebook.com/projsmorena/pos…#Morena#JansamparkMP